फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan to Katrina Kaif, Bollywood celebs hold Guinness World Records

शाहरुख से कटरीना तक: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा चुके हैं अपना नाम

Wed, 25 Aug 2021 04:26 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 25 Aug 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan to Katrina Kaif, Bollywood celebs hold Guinness World Records
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में फिल्में एक से एक नए कीर्तिमान बनाती हैं। अब वो चाहें बॉक्स ऑफिस पर कमाई का हो, सिनेमाघरों में फिल्म चलने का या वो रिकॉर्ड किसी कलाकार आदि से जुड़ा हुआ हो। इन फिल्मों के साथ-साथ अभिनेताओं के नाम पर कई रिकॉर्ड्स दर्ज होते हैं। ये रिकॉर्ड्स बॉलीवुड बुक्स के अलावा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जिनका नाम प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज है। ये रिकॉर्ड्स बॉलीवुड कलाकारों के नाम पर अलग-अलग कारणों से दर्ज हैं। इनमें एक साल में सबसे ज्यादा कमाई और सबसे ज्यादा गाने जैसे कई रिकॉर्ड्स शामिल हैं। चलिए जानते हैं ऐसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रिकॉर्डधारियों में बारे में जिसमें शाहरुख से लेकर अमिताभ, कुमार सानू और कटरीना जैसी बड़ी अभिनेत्री का नाम शामिल है। 

विज्ञापन

Shah Rukh Khan to Katrina Kaif, Bollywood celebs hold Guinness World Records
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

कुमार सानू
बॉलीवुड में कुमार सानू नाम बड़े गायकों की लिस्ट में शामिल होता हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सैकड़ों गाने गए हैं। वो गाने जबरदस्त हिट भी साबित हुए हैं। कुमार सानू के नाम पर एक रिकॉर्ड गिनीज बुक में ये दर्ज है कि उन्होंने एक दिन में 28 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। ये कारनामा उन्होंने साल 1993 में किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan to Katrina Kaif, Bollywood celebs hold Guinness World Records
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला

आशा भोसले
महान गायिकाओं में से एक आशा भोसले का नाम भी गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने 1.10 लाख गाने अकेले, डुइट या कोरस के साथ गाए हैं। उन्होंने ये गाने 20 अलग अलग भाषाओं में गाए हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी एक से एक हिट गाने गाए हैं।

विज्ञापन

Shah Rukh Khan to Katrina Kaif, Bollywood celebs hold Guinness World Records
कटरीना कैफ - फोटो : Social Media

कटरीना कैफ
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ का नाम भी गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2013 में उन्होंने अभिनेत्रियों में सबसे ज्यादा कमाई की थी। उन्होंने एक साल में 63.75 करोड़ रुपए कमाए थे। 

Shah Rukh Khan to Katrina Kaif, Bollywood celebs hold Guinness World Records
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक कहलाए जाने वाले अमिताभ के नाम वैसे तो बॉलीवुड में एक से एक रिकॉर्ड दर्ज है। इन रिकॉर्ड्स में गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड भी शामिल है जिसमें उन्होंने अपनी आवाज में हनुमान चालीसा गाई है, ऐसा करने वाले वो अकेले अभिनेता हैं।

Shah Rukh Khan to Katrina Kaif, Bollywood celebs hold Guinness World Records
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post

शाहरुख खान
करोड़ों दिलों के बादशाह शाहरुख खान के इंस्टाग्राम पर 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह हर प्रमोशनल पोस्ट के लिए इंस्टाग्राम से 80 लाख से एक करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed