{"_id":"69e354d82f070fedae0bb8bd","slug":"shah-rukh-khan-to-romance-alia-bhatt-in-bhansali-s-inshallah-replaces-salman-khan-report-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या सलमान की जगह शाहरुख खान करेंगे आलिया भट्ट के साथ रोमांस? 'इंशाअल्लाह' को लेकर आई बड़ी अपडेट!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सलमान की जगह शाहरुख खान करेंगे आलिया भट्ट के साथ रोमांस? 'इंशाअल्लाह' को लेकर आई बड़ी अपडेट!
Sat, 18 Apr 2026 03:24 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:24 PM IST
सार
Inshallah Cast: संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट 'इंशाअल्लाह' को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। खबरें हैं कि इसमें लीड एक्टर के तौर पर शाहरुख खान को लिया गया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान, आलिया भट्ट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'इंशाअल्लाह' संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और सलमान खान मुख्य किरदारों में नजर आने वाले थे। हालांकि जब संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच क्रिएटिव मतभेदों के चलते इस पर रोक लग गई, तो इसे बड़ा झटका लगा। अब खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म को फिर से शुरू किया जा रहा है। इसमें सलमान खान की जगह शाहरुख खान को लिया गया है।
विज्ञापन
पहली पसंद थे शाहरुख खान
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक भंसाली ने आलिया भट्ट के साथ मुख्य भूमिका के लिए शाहरुख खान को साइन किया है। पहले यह भी कहा गया था कि इस फिल्म के लिए भंसाली की पहली पसंद शाहरुख खान ही थे। आपको बता दें कि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो शाहरुख खान और न ही संजय लीला भंसाली ने इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया दी है।

सलमान खान
- फोटो : X
सलमान सेट छोड़कर चले गए
इससे पहले यह रिपोर्ट आई थी कि सलमान खान ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया था। प्रोडक्शन डिजाइनर और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर रूपिन सुचक ने न्यूज 18 से कहा था 'किस्मत से कहिए या बदकिस्मती से, यह फिल्म फ्लोर पर नहीं जा पाई क्योंकि दोनों के बीच झगड़ा हो गया, और सलमान सेट छोड़कर चले गए।'

'शक्तिमान' के रूप में रणवीर सिंह को क्यों नहीं देखना चाहते मुकेश खन्ना? तारीफ करते हुए बताई वजह
क्या होगी फिल्म की कहानी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'इंशाअल्लाह' एक लव स्टोरी होगी, जिसमें एक कम उम्र की लड़की को अपने से ज्यादा उम्र के एक पुरुष से प्यार हो जाता है। शाहरुख खान के इस प्रोजेक्ट को लीड करने की खबरें 2024 में भी सामने आई थीं।