Celebs Viral Video: शाहिद का पत्नी मीरा संग दिखा स्टाइलिश अंदाज, करीना-सैफ का सादगी भरा लुक, वीडियो वायरल
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कई वीडियो आए दिन वायरल होते हैं। हाल ही में शाहिद कपूर और पत्नी मीरा राजपूत का एयरपोर्ट लुक काफी चर्चा में रहा। वहीं करीना कपूर और सैफ अली खान का सादगी भरा अंदाज भी फैंस को खूब भा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अक्सर आम लोगों की तरह एयरपोर्ट पर या फिर शॉपिंग करते हुए नजर आ जाते हैं। हाल ही में शाहिद कपूर और पत्नी मीरा राजपूत एयरपोर्ट पर नजर आए, इनके लुक ने खूब लाइमलाइट बटोरी है। इसी तरह करीना और सैफ भी मुंबई में सादगी भर अंदाज में शॉपिंग करते दिखे। साथ ही तमन्ना भाटिया का जिम लुक भी काफी चर्चा में रहा है। ये सभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन्हें फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
डेनिम लुक में दिखे शाहिद और मीरा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों एयरपोर्ट पर दिखे, पैपराजी ने इनके फोटो लिए। मीरा और शाहिद का डेनिम लुक वाला ड्रेसपअ फैंस को काफी पसंद आया है। मीरा का गेटअप तो काफी क्लासी नजर आया।
विज्ञापन विज्ञापन
सफेद कुर्ते में सैफ- करीना का कैजुएल लुक
करीना कपूर और सैफ अली खान को भी साथ में शॉपिंग करते देखा गया। दोनों एक चश्मे की शॉप पर नजर आए। सैफ अली खान के केयर फ्री लुक ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वह सफेद कुर्ते और पजामे में नजर आए। वहीं करीना कपूर जींस-टॉप जैसे सिंपल लुक में दिखीं, सिर पर रेड कैप एक्ट्रेस ने पहनी थी।
जिम वियर में तमन्ना भाटिया लगीं कूल
मुंबई तमन्ना भाटिया को भी पैपराजी ने स्पॉट किया। वह जिम वियर जैसे अटायर में नजर आईं। इस अटायर में वह काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। हाल ही में यह एक्ट्रेस फिल्म ‘रेड 2’ में अपने आइटम डांस को लेकर खूब चर्चा में रही हैं।