सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Shares Major Farzi 2 Update Should Be Release On Next Year

Shahid Kapoor: 'फर्जी 2' को लेकर शाहिद कपूर ने साझा किया अहम अपडेट, बताया कब रिलीज होगी सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 23 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Farzi 2 Update: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी सुपरहिट वेब सीरीज 'फर्जी' के दूसरे सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। इसी के साथ शाहिद ने सीरीज की रिलीज की तारीख भी बताई है।

Shahid Kapoor Shares Major Farzi 2 Update Should Be Release On Next Year
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। शाहिद ने अपनी सुपरहिट वेब सीरीज 'फर्जी' के दूसरे सीजन को लेकर कई अहम जानकारी साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह सीरीज कब रिलीज होगी। 

 

कब रिलीज होगी 'फर्जी 2'
शाहिद ने आज इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ लाइव बातचीत की। इस दौरान उन्होंने 'फर्जी 2' को लेकर कई अहम जानकारी दी। शाहिद ने बताया कि 'फर्जी' के दूसरे सीजन का काम लगभग पूरा हो चुका है और यह सीरीज अगले साल रिलीज हो सकती है।

इस साल मार्च में शाहिद ने शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। इससे पहले फरवरी में उन्होंने निर्देशक जोड़ी 'राज और डीके' के साथ एक फोटो शेयर कर लिखा, 'यह लोग फिर से सक्रिय हो गए हैं।' मेकर्स ने भी सोशल मीडिया पर नोटों के ढेर की तस्वीर शेयर कर 'दूसरे राउंड' की पुष्टि की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 'फर्जी' की कहानी?
फरवरी 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई इस सीरीज में सनी (शाहिद कपूर) नाम के एक शातिर चोर की कहानी दिखाई गई है, जो नकली नोट छापने के चक्कर में अपराध की दुनिया में फंस जाता है। इस सीरीज में विजय सेतुपति, राशि खन्ना और केके मेनन जैसे बड़े कलाकार भी हैं।

विज्ञापन

क्या जूनियर एनटीआर की फिल्म में विलेन बनेंगे शाहिद?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद कपूर जल्द ही साउथ सिनेमा में कदम रख सकते हैं। चर्चा है कि वे जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म 'ड्रैगन' में खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर प्रशांत नील कर रहे हैं। पहले इस रोल के लिए साउथ स्टार टोविनो थॉमस से बात चल रही थी, लेकिन उनके हटने के बाद अब मेकर्स शाहिद कपूर से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।


यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार का खुलासा, बताया कैसे रोल करना चाहते हैं? किसने की 'वेलकम टू द जंगल' में सबसे बेहतरीन कॉमेडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed