सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amar Ujala Samwad Uttarakhand 2026 Dhurandhar Fame Rakesh Bedi to Attend Samwad His Profile Career and Movies

Samwad 2026: अमर उजाला संवाद में हिस्सा लेंगे 'धुरंधर' के जमील जमाली; सिनेमा और फिल्मों पर करेंगे दिलचस्प बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Jun 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Amar Ujala Samwad 2026: अमर उजाला संवाद का मंच इस बार देवभूमि उत्तराखंड में सज रहा है। देहरादून में 24 जून को आयोजित इस वैचारिक कार्यक्रम में चर्चित अभिनेता राकेश बेदी हिस्सा लेंगे और 'अभिनय के सफर की बात' विषय पर चर्चा करेंगे। 

Amar Ujala Samwad Uttarakhand 2026 Dhurandhar Fame Rakesh Bedi to Attend Samwad His Profile Career and Movies
राकेश बेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमर उजाला का वैचारिक कार्यक्रम 'संवाद' 24 जून को देहरादून में आयोजित होने जा रहा है। इस खास आयोजन में मनोरंजन, खेल और राजनीति सहित अलग-अलग क्षेत्रों की तमाम दिग्गज हस्तियां हिस्सा लेंगी। अभिनेता राकेश बेदी भी ‘अमर उजाला संवाद’ में शामिल हो रहे हैं। वे अभिनय के सफर पर चर्चा करेंगे। इससे पहले जानिए राकेश बेदी के बारे में...

Amar Ujala Samwad Uttarakhand 2026 Dhurandhar Fame Rakesh Bedi to Attend Samwad His Profile Career and Movies
राकेश बेदी - फोटो : एएनआई

पांच दशक के सिनेमा की दुनिया में सक्रिय
अभिनेता राकेश बेदी ने आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर' फ्रेंचाईजी की दोनों फिल्मों में जमील जमाली का किरदार निभाकर महफिल लूट ली है। 71 की उम्र में उन्होंने अदाकारी का ऐसा असर छोड़ा कि लोग अब उन्हें राकेश बेदी के नाम से भले न जानें, लेकिन जमील जमाली कहते ही तुरंत पहचान जाएंगे। हालांकि, राकेश बेदी के अभिनय का कद बहुत बड़ा है। अभिनय की दुनिया में उन्हें करीब पांच दशक हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता बनाना चाहते थे इंजीनियर
01 दिसंबर, 1954 को दिल्ली में जन्मे राकेश बेदी ने डीपीएस और केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई की। राकेश बेदी के पिता इंडियन एयरलाइन्स में एरोनॉटिकल इंजीनियर थे। राकेश बेदी के माता-पिता चाहते थे कि बेटा इंजीनियरिंग करे। मगर, राकेश बेदी ने अभिनय की दुनिया में आने का मन बना लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माता-पिता के कहने पर उन्होंने इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी की। मगर, परीक्षा शुरू होने से महज पांच मिनट पहले उन्होंने उत्तरपुस्तिका लौटा दी। उन्हें अहसास हुआ कि वे गलत राह पर आ गए हैं।

विज्ञापन

Amar Ujala Samwad Uttarakhand 2026 Dhurandhar Fame Rakesh Bedi to Attend Samwad His Profile Career and Movies
राकेश बेदी - फोटो : एक्स

एक्टिंग की पढ़ाई और फिर नाटक से प्यार
राकेश बेदी स्कूल के दिनों से ही एक्टिंग में हिस्सा लेते थे। उन्होंने इस दौरान कई प्रतियोगिताएं जीतीं। यहीं से उन्हें एक्टिंग के कीड़े ने काटा और उन्होंने इसी राह में आगे बढ़ने का निर्णय लिया। राकेश बेदी ने अभिनय में ग्रेजुएशन फिल्म एंड टीवी इंडस्टीट्यूट यानी एफटीआईआई से किया। 

  • राकेश बेदी ने करियर की शुरुआत 1979 में फिल्म 'हमारे तुम्हारे' में एक सहायक अभिनेता के तौर पर की। 
  • 'हमारे तुम्हारे' में संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। 
  • राकेश बेदी अब तक 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। 
  • वे छोटे पर्दे के कई चर्चित सीरियल्स का हिस्सा रहे हैं। 
  • 'ये जो है जिंदगी', 'श्रीमान श्रीमती', 'यस बॉस', 'भाभी जी घर पर हैं', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' राकेश के चर्चित सीरियल्स हैं।
  • लंबे वक्त तक उन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाया है। 
  • राकेश बेदी ने 'चश्मे बद्दूर', 'बड़े मियां-छोटे मियां', 'फूल बने पत्थर' जैसी सुपरहिट फिल्मों कॉमिक रोल निभाए हैं।
  • अभिनेता ने 'बोंगा', 'सोशल डिस्टेंसिंग', 'मेरा नंबर कब आएगा' और 'रेंट' जैसी हिंदी शॉर्ट्स फिल्म में की हैं। 
  • राकेश बेदी की चर्चित फिल्मों में 'राम तेरी गंगा मैली', 'दिल है कि मानता नहीं', 'गदर एक प्रेम कथा', 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'कुली नंबर 1' और 'धुरंधर' शामिल है।
  • उन्हें हालिया रिलीज सीरीज 'राख' में देखा गया था।

Amar Ujala Samwad Uttarakhand 2026 Dhurandhar Fame Rakesh Bedi to Attend Samwad His Profile Career and Movies
राकेश बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

मंच के धुरंधर हैं राकेश बेदी
राकेश बेदी मंच ने कई टीवी सीरियल में काम किया है। ओटीटी सीरीज और फिल्मों में काम किया है। साथ ही वे मंच के धुरंधर भी हैं। उनकी अभिनय पारी की शुरुआत ही मंच से हुई। एफटीआईआई के बाद उन्होंने थिएटर करना शुरू किया। नाटक 'मसाज' में उन्होंने खुद ही 24 अलग-अलग किरदार निभाए थे। राकेश का यह नाटक काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा कई अन्य नाटक किए। राकेश बेदी ने साल 1972 में अपना थिएटर ग्रुप अंकुर आर्ट्स शुरू किया। 

राकेश बेदी की निजी जिंदगी
साल 1985 में इन्होंने अराधना बेदी से शादी की थी, जो कि फिल्म प्रोडक्शन कंपनी सिनेमा विजन इंडिया की सीईओ हैं। इनकी दो बेटियां- रितिका बेदी है और रिदिमा बेदी हैं। दोनों बेटियां पिता की तरह अभिनय की दुनिया में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed