सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Robert Downey Jr is coming back to the Marvel universe Tom Holland shares Marvel secret he told Zendaya

'एवेंजर्स- डूम्सडे' में डाउनी की वापसी पर कैसा था टॉम हॉलैंड का रिएक्शन? अभिनेता ने जेंडया को बताया था सीक्रेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Jun 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Tom Holland On Marvel Secret: टॉम हॉलैंड ने हाल ही में  'एवेंजर्स-डूम्सडे' में अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी पर बात की। उन्होंने बताया कि जब उन्हें फिल्म में उनकी मौजूदगी का पता चला तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी?

Robert Downey Jr is coming back to the Marvel universe Tom Holland shares Marvel secret he told Zendaya
रॉबर्ट डाउनी-टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एमसीयू की आने वाली फिल्म ‘अवेंजर्स डूम्सडे’ का दर्शकों के बीच उत्साह है। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। इसमें हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी डॉक्टर डूम के रूप में नजर आएंगे। हाल ही में टॉम हॉलैंड ने खुलासा किया कि उन्हें मार्वल के इस सीक्रेट का पहले ही पता चल गया था। टॉम के मुताबिक, मार्वल द्वारा डॉक्टर डूम के रूप में मार्वल यूनिवर्स में डाउनी की वापसी की घोषणा करने से पहले रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने निजी रूप से उन्हें फोन किया था।



डाउनी ने खुद साझा किया था सीक्रेट?
टॉम हॉलैंड ने खुलासा किया कि उन्हें रॉबर्ट डाउनी जूनियर्स के 'एवेंजर्स- डूम्सडे' में वापसी के बारे में पहले से पता था। टॉम ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें जैसे ही इस सीक्रेट का पता चला, उन्होंने तुरंत जेंडया को यह बता दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, टॉम हॉलैंड ने कहा, 'मैंने फोन रख दिया और सोचा, 'डाउनी वापस आ रहा है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्वल के सामने कैसी है टॉम हॉलैंड की इमेज?
मार्वल फैंस के बीच पहले भी गलती से स्पॉइलर जाहिर करने के लिए मशहूर इस एक्टर ने कहा कि वह कास्टिंग की इस बड़ी खबर को छिपाकर रखने में कामयाब रहे, बस एक बार को छोड़कर। एक इंटरव्यू में टॉम हॉलैंड ने बताया कि उन्हें डाउनी की वापसी के बारे में खुद डाउनी से ही पता चला था। 'वैरायटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, हॉलैंड ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने फोन रखा और जेंडया से कहा, 'डाउनी वापस आ रहे हैं'।

इस वजह से छिपाई जाती हैं टॉम से बातें
हॉलैंड ने कहा कि वह और डाउनी एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं और कभी-कभी बातचीत करते रहते हैं। हॉलैंड ने कहा, 'रॉबर्ट और मैं बस कभी-कभी आम बातचीत करते रहते हैं। उन्होंने फोन करके मुझे यह बताया। यह सुनना मेरे लिए भी वाकई रोमांचक था और खुशी हुई'। अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें मार्वल के भविष्य के प्लान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसा लगता है कि स्टूडियो जान-बूझकर उनसे जानकारी छिपा रहा है, क्योंकि उनकी पहचान कहानी की बातें लीक करने वाले के तौर पर बनी हुई है। 


कब रिलीज होगी जेंडया और टॉम की फिल्म?
'वैरायटी' के अनुसार, उन्होंने कहा, 'मुझे उन फिल्मों के बारे में जान-बूझकर ज्यादा जानकारी नहीं दी जाती। मेरी पहचान ऐसी बातें पहले ही बता देने वाले के तौर पर है और मुझे लगता है कि स्टूडियो मुझे कहानी की खास बातें नहीं बताता। वे जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं'। हॉलैंड ने पहले एक इंटरव्यू में डाउनी की मार्वल में वापसी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि वह उन कुछ लोगों में से एक थे, जिन्हें एक्टर की वापसी के बारे में तब पता चल गया था, जब यह बात आम लोगों को पता नहीं थी। बता दें कि टॉम हॉलैंड ने इस बात का जिक्र तब किया, जब वे और जेंडया 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का प्रमोशन कर रहे हैं। यह 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed