सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: 'वो 7 दिन' के 43 साल हुए पूरे, अनिल कपूर ने साझा किया पोस्ट; लिखा- 'फिल्म ने मुझे असली मौका...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 23 Jun 2026 04:39 PM IST
सार

Woh 7 Din: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने आज अपनी फिल्म 'वो 7 दिन' के 43 साल पूरे होने का जश्न मनाया। यह फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल के साथ नसीरुद्दीन शाह और पद्मिनी कोल्हापुरे ने अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Anil Kapoor on 43 years of Woh 7 Din It gave me my first real chance to be seen
फिल्म 'वो 7 दिन' - फोटो : इंस्टाग्राम

1983 में आई सुपरहिट फिल्म 'वो 7 दिन' के आज 23 जून को पूरे 43 साल हो गए हैं। अनिल कपूर ने अपनी इस फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है। अनिल कपूर ने बताया कि इसी फिल्म ने उन्हें हिंदी सिनेमा में असली पहचान दिलाई।

Anil Kapoor on 43 years of Woh 7 Din It gave me my first real chance to be seen
फिल्म 'वो 7 दिन' - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर साझा की यादें
अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के कई सीन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में फिल्म का मशहूर गाना 'प्यार किया नहीं जाता' बज रहा है। उन्होंने लिखा कि कुछ फिल्में हमेशा दिल के करीब रहती हैं और 'वो 7 दिन' उनके लिए हमेशा बेहद खास रहेगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


Anil Kapoor on 43 years of Woh 7 Din It gave me my first real chance to be seen
फिल्म 'वो 7 दिन' - फोटो : X

साथी कलाकारों और परिवार को दिया धन्यवाद
अनिल कपूर ने फिल्म के साथी कलाकारों और अपने परिवार का आभार जताया। नसीरुद्दीन शाह और पद्मिनी कोल्हापुरे के बारे में अनिल कपूर ने कहा कि वे इन दोनों कलाकारों के हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने एक नए कलाकार के रूप में अनिल कपूर का स्वागत किया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा।

इसके साथ ही अनिल ने फिल्म के निर्देशक दिवंगत बापू साहब और कहानी के लेखक के. भाग्यराज को धन्यवाद दिया। अनिल ने अपने पिता सुरिंदर कपूर और भाई बोनी कपूर का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन पर भरोसा करके इस फिल्म को बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor on 43 years of Woh 7 Din It gave me my first real chance to be seen
फिल्म 'वो 7 दिन' - फोटो : X

'वो 7 दिन' को लेकर भावुक हुए अनिल
अनिल कपूर ने लिखा, 'इस फिल्म से पहले मैंने कुछ छोटी भूमिकाएं की थीं, लेकिन 'वो 7 दिन' ने ही मुझे दर्शकों के बीच असली पहचान दिलाई और मुझे स्वीकार किया गया।' अनिल कपूर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता काम करते हुए 43 साल से ज्यादा का समय हो गया है। उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता अपनी पहली फिल्म 'वो सात दिन' से 1983 में शुरुआत की थी।

विज्ञापन
Anil Kapoor on 43 years of Woh 7 Din It gave me my first real chance to be seen
फिल्म 'वो 7 दिन' - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या थी फिल्म की कहानी?
'वो 7 दिन' साल 1981 की तमिल फिल्म 'अंधा 7 नाटकाल' का रीमेक थी। इसकी कहानी 'डॉ. आनंद' के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें शादी के बाद पता चलता है कि उनकी पत्नी 'माया' किसी और से प्यार करती है। वे अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से मिलाने का फैसला करते हैं और उसकी तलाश में जुट जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed