सब्सक्राइब करें

क्या 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' के लिए शुभ रहा सोमवार? जानें राम चरण-वरुण धवन की फिल्म का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 22 Jun 2026 11:56 PM IST
सार

Box Office Collection: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' और वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। जानें आज इन दोनों फिल्मों ने सोमवार को कितने का कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
peddi vs hai jawani to ishq hona hai box office collection Monday ram charan varun dhawan movie
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

साउथ एक्शन फिल्म 'पेद्दी' और बॉलीवुड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' इन दिनों सिनेमाघरों में लगातार कमाई कर रही हैं। जानिए इन दोनों फिल्मों में आज सोमवार को किसने ज्यादा कमाई की है।

peddi vs hai jawani to ishq hona hai box office collection Monday ram charan varun dhawan movie
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X

'पेद्दी' का अब तक का कलेक्शन

  • 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
  • पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 193.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • दूसरे हफ्ते फिल्म ने कुल 34.45 करोड़ रुपये की कमाई की
  • 16वें दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये और 17वें दिन फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • 18वें दिन फिल्म ने 2.82 करोड़ रुपये की कमाई की
  • वहीं आज 19वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
peddi vs hai jawani to ishq hona hai box office collection Monday ram charan varun dhawan movie
पेद्दी - फोटो : एक्स

'पेद्दी' का 19वें दिन का कलेक्शन
राम चरण की स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने तीसरे सोमवार को 19वें दिन 47 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 234.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
peddi vs hai jawani to ishq hona hai box office collection Monday ram charan varun dhawan movie
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : X

'है जवानी तो इश्क होना है' का कलेक्शन

  • 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
  • इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे 18 दिन हो चुके हैं
  • वरुण धवन की इस फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की
  • पहले हफ्ते में इस फिल्म ने कुल 37.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • दूसरे हफ्ते इस फिल्म ने 11.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया
  • 15वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये और 16वें दिन 35 लाख रुपये की कमाई की
  • 17वें दिन फिल्म ने 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया
विज्ञापन
peddi vs hai jawani to ishq hona hai box office collection Monday ram charan varun dhawan movie
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : X

'है जवानी तो इश्क होना है' का 18वें दिन का कलेक्शन
डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने आज 18वें दिन तीसरे सोमवार को लगभग 40 से 50 लाख के बीच का नेट कलेक्शन दर्ज किया। इसके साथ फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन लगभग 51 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 74 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।


यह भी पढ़ें: फुलकारी दुपट्टे में चमकीं अंशुला, साझा की 'माता की चौकी' की फोटोज, जान्हवी ने उतारी आरती; अर्जुन ने किया डांस
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed