हाल ही में 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'हॉन्टेड 3डी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। इन तीनों फिल्मों की रिलीज को आज पूरे 11 दिन चुके हैं। जानिए आज सोमवार को इनमें से किसका कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा।
मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई 'मैं वापस आऊंगा' और 'हॉन्टेड 3डी', जानें फिल्मों का कलेक्शन
Box Office Collection Day 11: 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'हॉन्टेड 3डी' इन तीनों ही फिल्मों की रिलीज के आज 11 दिन हो चुक हैं। जानिए आज 11वें दिन इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मैं वापस आऊंगा' का अब तक कलेक्शन
- इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'मैं वापस आऊंगा' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है
- इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शारवरी ने मु्ख्य भूमिका निभाई है
- बनिता संधू, रजत कपूर, संजय सूरी, अंजना सुखानी और दानिश पंडोर सहायक भूमिकाओं में हैं
- फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की
- पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
- 8वें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये और 9वें दिन फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- 10वें दिन फिल्म ने रविवार को 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की
- वहीं आज 11वें दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है
'मैं वापस आऊंगा' का 11वें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने आज दूसरे सोमवार को 11वें दिन 1.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो पहले दिनों के मुकाबले काफी कम है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 25.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'भारत भाग्य विधाता' का कलेक्शन
'भारत भाग्य विधाता' एक हिंदी थ्रिलर फिल्म है। निर्देशक मनोज तापड़िया की फिल्म में कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है। इस फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 6.55 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके अलावा आज 11वें दिन सोमवार का कलेक्शन अभी तक सामने नहीं आया है।
'हॉन्टेड 3डी' का 11वें दिन का कलेक्शन
- 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' 12 जून को रिलीज हुई थी
- विक्रम भट्ट की इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे 11 दिन हो चुके हैं
- इस फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 15.90 करोड़ रुपये की कमाई की
- 8वें दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये और 9वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की
- 10वें दिन इस फिल्म ने 65 लाख रुपये का कारोबार किया है
- वहीं आज सोमवार को 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' की कमाई के आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं।
यह भी पढ़ें: हैदराबाद के जिम में जाकर राकेश बेदी ने बहाया पसीना, 'धुरंधर' के 'पिंडा' के साथ शेयर किया खास वीडियो