माधवन पद्म श्री से सम्मानित, राष्ट्रपति ने सिंगर अलका याग्निक और एक्टर ममूटी को दिया पद्म भूषण पुरस्कार
Singer Alka Yagnik: आज राष्ट्रपति भवन, दिल्ली में सिनेमा जगत के कई कलाकारों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। साउथ सिनेमा के अभिनेता ममूटी और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं आर. माधवन को पद्श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम फिल्मों चर्चित अभिनेता ममूटी और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार पाकर दोनों ही कलाकार गदगद नजर आए, उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इनके अलावा अभिनेता आर.माधवन को भी पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।
अलका याग्निक को संगीत में योगदान के लिए मिला पुरस्कार
अलका याग्निक ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 80 के दशक में की। हिंदी फिल्मों में एक से बढ़कर एक गाने अलका ने गाए। इस उम्दा गायिका के गानों ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। आज उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
#WATCH | Delhi | Eminent playback singer Alka Yagnik conferred with Padma Bhushan by President Droupadi Murmu
विज्ञापन
(Video source: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/ui2U9koEMy — ANI (@ANI) June 23, 2026
आर. माधवन को दिया गया पद्मश्री पुरस्कार
आर माधवन लगभग 30 साल से हिंदी और साउथ की फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। अब तक बतौर कलाकार वह हर तरह के किरदार निभा चुके हैं। माधवन के निभाए कई किरदार तो दर्शकों के मन में खास जगह बना चुके हैं। इस अभिनेता को भी आज राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
#WATCH | Delhi | Actor R Madhavan conferred with the Padma Shri by President Droupadi Murmu
— ANI (@ANI) June 23, 2026
(Video source: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/HyhHeHiB9e
मलयालम सिनेमा को देश-दुनिया में ममूटी ने किया मशहूर
ममूटी मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं। इस अभिनेता ने अपने करियर में करीब 400 से अधिक फिल्में की हैं। वह किरदारों में ढल जाने वाले एक उम्दा अभिनेता हैं। इन्हें भी आज पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके बेटे दुलकर सम्मान भी नजर आए, वह अपने पिता के लिए तालियां बजा रहे थे।
#WATCH | Delhi | Malayalam cinema legend Mammootty awarded the Padma Bhushan by President Droupadi Murmu
— ANI (@ANI) June 23, 2026
(Video source: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/XXCPOyG4pS