सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Kapoor Shares beautiful and Adorable Photos from sister Anshula Rohan Thakkar pre wedding festivities

'ये तो बस शुरुआत है'; बहन की शादी के जश्न में डूबे अर्जुन कपूर; प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटो साझा कर लिखी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Jun 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Anshula-Rohan Pre Wedding Festivals: अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। भाई अर्जुन कपूर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बहन के लिए नोट लिखा है।

Arjun Kapoor Shares beautiful and Adorable Photos from sister Anshula Rohan Thakkar pre wedding festivities
अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने वाली हैं। रोहन ठक्कर के साथ वे शादी रचाने वाले हैं। माता की चौकी के साथ विवाह पूर्व के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। ठक्कर परिवार और कपूर परिवार जश्न में डूबा है। बहन के दुल्हन बनने से पहले अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

अर्जुन कपूर ने शेयर कीं फोटोज
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर कर एक नोट लिखा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बहन की शादी के लिए वे कितने उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'अंश, अभी तो बस शुरुआत है! बस एक शाम गुजरी है और मुझे पता चल गया है कि यह समय बहुत तेजी से बीत जाएगा। मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं। जश्न शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है'।

विज्ञापन

साझा की गई तस्वीरों में अंशुला के पिता बोनी कपूर, चाचा-चाची संजय कपूर-महीप, बहनें- जान्हवी, खुशी, शनाया नजर आ रहे हैं। पूरा परिवार बेहद खुश है। अर्जुन कपूर माता रानी के भजनों पर थिरकते दिख रहे हैं।

अर्जुन कपूर लार रंग के कुर्ते पजामे में दिख रहे हैं, जिस पर खूबसूरत कढ़ाई है। उन्होंने अंशुला के साथ तस्वीरें क्लिक कराई हैं। बता दें कि अंशुला, बोनी कपूर और मौना शोरी की बेटी हैं।

अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन में जान्हवी कपूर, खुशी कपूर सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed