राम चरण की हालिया रिलीज फिल्म ‘पेद्दी’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन पूरे कर चुकी है और अभी भी अच्छे नंबर्स हासिल कर रही है। अब जानते हैं कि 20वें दिन मंगलवार को कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
20वें दिन और नीचे आई ‘पेद्दी’ की कमाई, ‘कॉकटेल 2’ के सामने राम चरण की फिल्म की हालत हुई पतली
Peddi Box Office Collection: राम चरण की ‘पेद्दी’ के सामने अब शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ की चुनौती बनी हुई है। जानिए 20वें दिन कितनी हुई फिल्म की कमाई…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20वें दिन की कमाई
‘पेद्दी’ के 20वें दिन की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘पेद्दी’ ने 20वें दिन तीसरे मंगलवार को 29 लाख रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, देर रात तक इन आंकड़ों में बदलाव की पूरी संभावना है। वहीं 20 दिनों में ‘पेद्दी’ का कुल कलेक्शन 235.39 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
'पेद्दी' का अब तक का कलेक्शन
- 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 193.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- दूसरे हफ्ते फिल्म ने कुल 34.45 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
- 16वें दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये और 17वें दिन फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- इसके बाद 18वें दिन फिल्म ने 2.82 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि 19वें दिन कलेक्शन सिर्फ 83 लाख रुपए ही रह गया।
- अब खबर लिखे जाने तक 20वें दिन फिल्म सिर्फ 29 लाख रुपए ही जुटा पाई है।
सामने है ‘कॉकटेल 2’ और ‘मां इंटी बंगारम’ की चुनौती
‘पेद्दी’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ जैसी नई फिल्म की चुनौती है। ‘कॉकटेल 2’ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर ‘मैं वापस आउंगा’ और ‘मां इंटी बंगारम’ जैसी फिल्में भी बनी हुई हैं।
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दी’ में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से भी फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।