सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood React To Lucknow Fire Tragedy Says Classroom Should Nurture Dream Not Become Their Final Destination

‘क्लासरूम सपनों को संवारने की जगह होनी चाहिए’, लखनऊ अग्निकांड पर सोनू सूद ने जताया दुख; सुरक्षा पर उठाए सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 23 Jun 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonu Sood On Lucknow Fire Tragedy: सोनू सूद ने लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा…

Sonu Sood React To Lucknow Fire Tragedy Says Classroom Should Nurture Dream Not Become Their Final Destination
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड पर सोनू सूद ने जताया दुख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एक्टर सोनू सूद ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बिल्डिंग में लगी आग से कम से कम 15 लोगों की मौत पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।

कितने सपने और भविष्य के अधिकारियों का सफर खत्म हो गया
सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए इस घटना में युवा लोगों की जान जाने पर दुख जताते हुए एक भावुक संदेश शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘क्लासरूम सपनों को संवारने की जगह होनी चाहिए, न कि उनका आखिरी ठिकाना।

विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ की आग की घटना से दिल टूट गया है। कितनी युवा जानें। कितने सपने। भविष्य के अधिकारी, कलाकार, नेता और बदलाव लाने वाले लोग, जिनका सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके दुख को कम करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं।
विज्ञापन


मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और उनके साथ भी जो ठीक होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन बच्चों के लिए हमारे पास सिर्फ आंसू ही नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ है। हमें उन्हें सुरक्षित जगहें और सुरक्षा के कड़े इंतजाम देने चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा कभी न हों।’

Sonu Sood React To Lucknow Fire Tragedy Says Classroom Should Nurture Dream Not Become Their Final Destination
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड - फोटो : सोशल मीडिया
दुर्घटना में 14-15 लोगों की गई जान
बीते दिन लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी। इस घटना में लगभग 14-15 लोगों की जान चली गई। जबकि कई छात्र-छात्राएं बुरी तरह घायल हो गए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाने की बात कही है। उन्होंने पुष्टि की कि इस मामले में गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed