सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjeev Kapoor Rejected Master Chef India Initial Season Because Of Akshay Kumar

संजीव कपूर ने क्यों नहीं किए ‘मास्टर शेफ’ के शुरुआती सीजन? अक्षय कुमार बने थे बड़ी वजह; बोले- ‘मेरी शर्त थी…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 23 Jun 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanjeev Kapoor Rejected Master Chef India Initial Season: संजीव कपूर भारत के जाने-माने शेफ हैं। वह ‘मास्टर शेफ इंडिया’ के कुछ सीजन को जज कर चुके हैं। लेकिन शुरुआती सीजन का हिस्सा वह अक्षय कुमार की वजह से नहीं बने थे। जानिए, ऐसा क्यों हुआ?

Sanjeev Kapoor Rejected Master Chef India Initial Season Because Of Akshay Kumar
अक्षय कुमार और शेफ संजीव कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

संजीव कपूर ने देश और दुनिया में भारतीय भोजन को एक अलग पहचान दी, शेफ के प्रोफेशन को मशहूर किया। वह बतौर जज कई कुकिंग रियलिटी शो का हिस्सा बन चुके हैं। ‘मास्टर शेफ इंडिया’ में भी नजर आए हैं। हालिया एक इंटरव्यू में संजीव कपूर ने बताया कि ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के शुरुआती सीजन का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने मेकर्स के सामने एक बड़ी शर्त रख दी थी। इस शर्त का कनेक्शन अक्षय कुमार से जाकर जुड़ता है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला। 



मेकर्स ने नहीं मानी थी संजीव कपूर की शर्त 

'मास्टरशेफ इंडिया' का पहला सीजन 2010 में शुरू हुआ था, उस समय संजीव कपूर को भी जज बनने के लिए मेकर्स ने पूछा था। साथ ही अक्षय कुमार भी पहले सीजन के जज बनने वाले थे। तब संजीव कपूर ने एक शर्त मेकर्स के सामने रख दी। हाल ही में कुलिनरी कल्चर को दिए गए एक इंटरव्यू में संजीव कपूर कहते हैं, ‘जब मेकर्स पहली बार मेरे पास आए, तो उन्होंने मेरी शर्त नहीं मानी। मेरी शर्त यह थी कि मुझे अक्षय कुमार से ज्यादा पैसे मिलने चाहिए, भले ही यह एक रुपया ज्यादा हो। यह पहला सीजन था और मेरे अलावा कोई और यह काम नहीं कर सकता था। वे सहमत नहीं हुए और मैं समझौता नहीं करना चाहता था। मैं अपने फैसले से खुश था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शो ना चलने पर संजीव कपूर को फिर संपर्क किया 
संजीव कपूर ने आगे बताया कि इस कुकिंग रियलिटी शो के मेकर्स ने बीच-बीच में उनसे गेस्ट जज बनने को कहा लेकिन वह नहीं माने। संजीव कपूर कहते हैं, ‘तीसरे सीजन में उन्होंने कहा कि सर बात नहीं बन रही है। हमें आपकी जरूरत है। आपको क्या लगता है कि हमें क्या करना चाहिए? साथ ही वह बोले कि हम वही करेंगे जो आप कहेंगे।’ तब साल 2013 में जाकर संजीव कपूर इस रियलिटी शो के जज बने।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed