सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan Says People Comes Theater To Watch Good Movies Says Dhurandhar Brought Country Together

‘अच्छी फिल्में देखने दर्शक थिएटर जाते हैं’, राम चरण ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 23 Jun 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Ram Charan: राम चरण ने ‘पेद्दी’, ‘धुरंधर’ और ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों के कलेक्शन पर बात की। जानिए दर्शकों के थिएटर में लौटने पर उन्होंने क्या कुछ कहा…

Ram Charan Says People Comes Theater To Watch Good Movies Says Dhurandhar Brought Country Together
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राम चरण इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पेद्दी’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। इस बीच राम चरण हाल ही में एक समिट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी हालिया रिलीज 'पेद्दी' और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के बारे में बात की।



उन्होंने कहा कि इन फिल्मों का बॉक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि इन्होंने देश को एक साथ लाने का काम किया। एक्टर ने कहा कि महामारी के बाद भले ही सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम हो गई हो, लेकिन केजीएफ और पुष्पा जैसी अच्छी फिल्मों ने साबित किया है कि ऐसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमा आज भी मनोरंजन का सबसे सस्ता जरिया
रिपब्लिक समिट में राम से पूछा गया कि लोग थिएटर जाना क्यों बंद कर चुके हैं और एक एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर उनकी क्या राय है? इस पर एक्टर ने कहा कि जब केजीएफ, पुष्पा 2, धुरंधर, कांतारा या आरआरआर जैसी बेहतरीन फिल्में आती हैं, तो लोग थिएटर वापस आते हैं।

विज्ञापन


कोविड के असर के बाद हम सभी को थोड़ा डर था कि क्या वे वापस आएंगे। भारत में मनोरंजन का सबसे सस्ता जरिया आज भी सिनेमा ही है। परिवार के साथ फिल्म देखने जाना और फिल्म के बाद उस पर बातचीत करना, यह एक बेहतरीन सामूहिक गतिविधि भी है। बेशक अगर पॉपकॉर्न के दाम थोड़े कम हो जाएं, तो और भी अच्छा होगा।

Ram Charan Says People Comes Theater To Watch Good Movies Says Dhurandhar Brought Country Together
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर’ शानदार फिल्म है
राम चरण ने आगे कहा कि 'धुरंधर' बेहतरीन, शानदार और जबरदस्त फिल्म थी और बताया कि उन्होंने इसे हाल ही में ओटीटी पर देखा। उन्होंने कहा कि इसमें सब कुछ सही तरीके से और सही रफ्तार से हुआ। क्या ऐसी और फिल्में आनी चाहिए? जरूर। हमारी आने वाली फिल्मों में राष्ट्रीय एकता जैसे इंडिया फर्स्ट बहुत जरूरी है।

इसने देश को एकजुट किया है। इसने सबसे ज्यादा कमाई की है, 1800 करोड़ से ज्यादा। ऐसा क्यों हुआ? बॉक्स ऑफिस के नंबर असल में उन लोगों की संख्या है, जिन्होंने इसे पसंद किया और जो इसे देखने के लिए थिएटर गए। अगर भारत के लोग इसे अपना रहे हैं और चाहते हैं कि ऐसा हो, तो क्यों नहीं? यह हमारे देश के लिए अच्छा है।

Ram Charan Says People Comes Theater To Watch Good Movies Says Dhurandhar Brought Country Together
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X
बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है पेद्दी
राम चरण की हालिया रिलीज फिल्म ‘पेद्दी’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। बूची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है और क्रिटिक्स से भी फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed