फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan promotes dilwale from dubai and london

'दिलवाले' के प्रमोशन में जाने से डर रहे शाहरुख खान!

Wed, 16 Dec 2015 08:02 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan promotes dilwale from dubai and london

हमेशा रिलीज से पहले विभिन्न शहरों और न्यूज चैनलों पर जाकर अपनी फिल्म को ‘गर्म’ करने वाले शाहरुख खान ने इस बार दिलवाले को लेकर अपनी रणनीति बदल दी है। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म की रिलीज से पहले विभिन्न शहरों में जाकर प्रमोशन की योजना रद्द कर दी है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया में हो रहे जबर्दस्त विरोध को देखते हुए शाहरुख इस बार लंदन और दुबई में फिल्म को ज्यादा प्रमोट कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि भारत में विरोध के चलते अगर नुकसान हुआ तो विदेशी बाजार से पूरा हो जाएगा। शनिवार को दुबई में उन्होंने अपनी सफलता को लेकर हुए सवाल के जवाब में कहा भी कि ‘मेरे स्टारडम का कारण यह है कि मेरी फिल्में यूएई, यूएस और यूके में अच्छी चलती हैं।'
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो शाहरुख फिल्म रिलीज से पहले छह शहरों में जाने की योजना बना रहे थे जो बाद में अंजाम तक नहीं पहुंच सकीं। बताया जाता है कि जिन शहरों में शाहरुख जाना चाहते थे वहां पर राजनीतिक विरोध के डर से उन्होंने यह कदम उठाया। मुंबई के अलावा दिल्ली, अहमदाबाद, इंदौर, भोपाल, जयपुर, लखनऊ, अमृतसर, चंडीगढ़, कोलकाता जैसे शहर फिल्म प्रमोशन की सूची में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में शाहरुख की फिल्म को लेकर विरोध की खबरें हैं। यहां भाजपा शासित सरकारें हैं। बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता यहां सक्रिय है। ऐसे में वह रिलीज से पहले शाहरुख किसी तरह के विरोध का जोखिम उठाना नहीं चाहते।

चाहकर भी प्रशंसकों से नहीं मिल पा रहे शाहरुख

shahrukh khan promotes dilwale from dubai and london

अब केवल दो दिन बचे हैं शाहरुख चाह कर भी सभी शहरों में नहीं जा सकेंगे। बताया जाता है कि रिलीज के बाद अगर कलेक्शन अच्छे रहे तो वह यहां प्रशंसकों से मिलने पहुंच सकते हैं। इस बीच यह भी कहा जा रहा है शाहरुख मीडिया से भी बचना चाहते हैं और मॉल या मल्टीप्लेक्सों में सीधे ही दर्शकों से मिलने के इच्छुक हैं।

उनके जन्मदिन पर असहिष्णुता के मुद्दे पर उठा विवाद काफी तेज हुआ था और अभी तक सोशल मीडिया में इसकी चिंगारियां दिख रही हैं। अतः न्यूज चैनलों से भी इस बार शाहरुख दूर हैं और उन्होंने केवल एक चैनल को लंबा इंटरव्यू दिया, जिसका संबंध पश्चिम बंगाल से है। आईपीएल में यहां की टीम के मालिक होने के बाद शाहरुख इस राज्य को अपना दूसरा घर बताने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed