Shahrukh Salman: श्यामक डावर ने शाहरुख-सलमान संग साझा की तस्वीर, बॉलीवुड के मेगास्टार्स को बताया लीजेंड
श्यामक डावर ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख और सलमान संग तस्वीर साझा करते हुए दोनों को लीजेंड बताया है। साथ ही दोनों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड के दो बड़े कलाकार हैं। शाहरुख और सलमान के देश और दुनिया भर में लाखों करोड़ों फैंस है। यहां तक की दोनों कलाकारों की दोस्ती भी बेहद खास है। फैंस भी शाहरुख और सलमान को एक साथ देखना पसंद करते हैं। वहीं, हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ था। इसके अलावा सलमान की बात करें तो वह पठान में कैमियो करते हुए दिखाई दिए थे। दोनों कलाकारों को कई साल बाद साथ देखकर फैंस ने भी जमकर सीटियां बजाई थी। एक बार फिर से सलमान और शाहरुख साथ दिखाई दिए हैं।
श्यामक ने शाहरुख सलमान संग साझा की तस्वीर
दरअसल, कोरियोग्राफर श्यामक डावर के द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की गई है। इस तस्वीर में दोनों ही सुपरस्टार श्यामक के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर उस वक्त की है जब दोनों डांस परफॉर्मेंस की तैयारी कर रहे थे। तस्वीर में दोनों कलाकार मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह तस्वीर काफी पुरानी नजर आ रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए श्यामक ने कलाकारों के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया है।
उर्फी के ये लुक्स देख लोगों ने पकड़ लिया था माथा
श्यामक ने बताया सलमान शाहरुख को लीजेंड
उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स को जानना वाकई में बहुत शानदार है। मुझे याद है जब शाहरुख ने मुझे दिल तो पागल है, करने के लिए राजी किया था। जिसके लिए मैं वाकई में बहुत आभारी हूं और हमेशा रहूंगा। और अब उन्हें बड़े पर्दे पर पठान के साथ हिट करते हुए देख रहा हूं और हम दूसरे मेगास्टार सलमान खान को कैसे भूल सकते हैं। जो अपनी मौजूदगी के साथ वैल्यू और एंटरटेनमेंट को जोड़ते हैं। इन दोनों लीजेंड्स को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
Tunisha Sharma: मौत से एक दिन पहले अपने को-स्टार से बात करना चाहती थीं तुनिशा, चंदन के आनंद ने खोले कई राज
पठान में साथ दिखे थे शाहरुख सलमान
आपको बता दें कि शाहरुख खान ने चार साल के बाद बॉलीवुड में फिल्म पठान से वापसी की है। इससे पहले उन्हें फिल्म जीरो में देखा गया था। पठान फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान ने कैमियो किया था जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद के द्वारा किया गया था। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े और बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। वहीं, सलमान खान भी फिल्म किसी का भाई किसी की जान फिल्म में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। इसके अलावा टाइगर 3 भी जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आएगी।