बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं। देश के साथ ही विदेशों तक में उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है और जब वह बाहर निकलते हैं तो फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। आज अभिनेता को अपने दोनों बेटों के अबराम खान और आर्यन खान के साथ एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान एक फैन ने किंग खान का हाथ पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आर्यन खान ने तुरंत अपने पिता को प्रोटेक्ट करने की कोशिश की। वहीं शाहरुख खान इस दौरान भी काफी कूल दिखाई दिए। उनका ये अंदाज देखकर फैंस जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
Shahrukh Khan: एयरपोर्ट पर युवक ने की शाहरुख का हाथ पकड़ने की कोशिश, तो बेटे आर्यन ने यूं किया बचाव
सोशल मीडिया पर पैपराजी पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान को एयरपोर्ट से निकलते देखा जा सकता है। जहां वह छोटे बेटे अबराम का हाथ थामे थे तो वहीं बड़ा बेटा आर्यन खान भी साथ में दिखाई दिया। इस दौरान एक व्यक्ति तेजी से शाहरुख खान की तरफ बढ़ता है और सेल्फी लेते हुए अभिनेता का हाथ पकड़ने की कोशिश करता है। इस दौरान वह एक कदम पीछे हटते हैं और बॉडीगार्ड ने उन्हें प्रोटेक्ट किया तो वहीं आर्यन खान तेजी से अपने पिता को बचाने आगे आए।
एयरपोर्ट से निकलते हुए शाहरुख खान और आर्यन खान का रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव रहा, जिसे देखने के बाद यूजर्स उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक फैन ने लिखा- एक आदमी ने उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की और इसके बाद आर्यन का रिएक्शन...वहीं दूसरे ने लिखा- लव आर्यन खान रिएक्शन...कई यूजर्स यह भी कहते नजर आए कि किसी को इस तरह से अचानक बिना पूछे नहीं छूना चाहिए।
बात करें वर्क फ्रंट की तो शाहरुख खान अपनी आगामी बहुप्रतिक्षीत फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म 25 जनवरी को 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके हाथ में दूसरी फिल्म 'जवान' भी है, जिसका फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है।