फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sharmila Tagore says people pinch Saif Ali Khan cheeks and ask actor banoge ya cricketer in an Interview

Sharmila Tagore: शर्मिला को आई शुरुआती दिनों की याद, बोलीं- लोग सैफ से पूछते थे कि एक्टर बनोगे या क्रिकेटर?

Wed, 01 Mar 2023 06:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 01 Mar 2023 06:14 PM IST
सार

हाल ही में, एक इंटरव्यू में शर्मिला ने अपने बेटे सैफ अली खान के बारे में बात की है और बताया है कि कैसे उनके पोते तैमूर और जेह अली खान का बचपन उनके पिता से बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन
Sharmila Tagore says people pinch Saif Ali Khan cheeks and ask actor banoge ya cricketer in an Interview
Saif Ali Khan, Sharmila Tagore - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर जल्द ही फिल्म ‘गुलमोहर’ से अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए वह लंबे समय बाद एक्टिंग करियर में वापसी करेंगी। हाल ही में, एक इंटरव्यू में शर्मिला ने अपने बेटे सैफ अली खान के बारे में बात की है और बताया है कि कैसे उनके पोते तैमूर और जेह अली खान का बचपन उनके पिता से बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन

Sharmila Tagore says people pinch Saif Ali Khan cheeks and ask actor banoge ya cricketer in an Interview
सैफ अली खान और उनकी मां शर्मिला टैगोर। - फोटो : सोशल मीडिया

शर्मिला ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब सैफ को मीडिया लाइमलाइट का सामना करना पड़ता था तो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। करीना कपूर के साथ सैफ के बेटों को मीडिया और फैंस का काफी अटेंशन मिलता है, लेकिन यह देखना अभी बाकी है कि लंबे समय में उन पर इसका क्या असर पड़ता है। यही नहीं शर्मिला ने सैफ के बचपन की बातें भी साझा की और बताया कि कैसे सैफ का बचपन तैमूर और जेह के बचपन से बिल्कुल अलग था।

Amitabh Bachchan: जल्द कोर्ट रूम ड्रामा में नजर आएंगे बिग बी, रिभु दासगुप्ता की 'सेक्शन 84' के लिए मिलाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

Sharmila Tagore says people pinch Saif Ali Khan cheeks and ask actor banoge ya cricketer in an Interview
सैफ अली खान फैन क्लब - फोटो : Instagram

शर्मिला ने बताया, ‘जब भी सैफ मीडिया के सामने जाते थे तो लोग सैफ के गाल खींचते थे और पूछते थे 'बड़े होकर क्या बनोगे बेटा? क्रिकेटर बनोगे या एक्टर। सैफ इसके जवाब में कहते थे कि वह हॉकी स्टार बनेंगे। सैफ को यह सब बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था, लेकिन यह अलग बात है। मैंने सारा से सीखा है कि आपको इन चीजों को बिना लड़े एक्सेप्ट करने की जरूरत है, क्योंकि यही सच्चाई है। दिक्कत यहां आ जाती है कि मीडिया को देखते ही आज-कल के बच्चे खुद को बहुत अहम और खास महसूस करते हैं और वह इस गलतफहमी से कैसे निकलेंगे हम नहीं जानते। उन्हें यह समझने की जरूरत है कि यह उनकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता की है।’

Naga Shaurya: गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारने वाले को नागा शौर्या ने जमकर लगाई फटकार, लोग बोले- हमारा असली हीरो

 

विज्ञापन

Sharmila Tagore says people pinch Saif Ali Khan cheeks and ask actor banoge ya cricketer in an Interview
sharmila tagore - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि शर्मिला जल्द ही मनोज बाजपेयी के साथ ‘गुलमोहर’ में नजर आएंगी। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी और इस फिल्म के जरिए शर्मिला ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में शर्मिला मनोज की मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिमरन और सूरज शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed