फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sharukh khan's stunt in dilwale

'दिलवाले' के लिए शाहरुख ने उठाया खतरनाक जोखिम

Wed, 22 Jul 2015 11:15 AM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
sharukh khan's stunt in dilwale
'दिलवाले' से शाहरुख-काजोल की जोड़ी एक बार फिर रुपहले पर्दे पर वापसी करेगी। दोनों ने पिछली बार करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' (2010) में साथ काम किया।
विज्ञापन


'दिलवाले' में वरुण धवन, कृति सेनन, विनोद खन्ना, बोमन ईरानी, कबीर बेदी, संजय मिश्रा और वरुण शर्मा भी हैं। यह 18 दिसंबर को रिलीज होगी। गौरतलब है कि शाहरुख और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है।
विज्ञापन


दोनों ने एक साथ काफी सुपरहिट फिल्में दी हैं। शाहरुख इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। इससे पहले रोहित के साथ शाहरुख चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्म भी कर चुके हैं। लेकिन इस बार फिल्म को लेकर शाहरुख ने एक बड़ा ही खतरनाक जोखिम उठा डाला और फिर शुक्रिया अदा किया कुछ लोगों का।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोखिम भरा था ये काम

sharukh khan's stunt in dilwale
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान आगे रोहित शेट्टी के निर्देशन की 'दिलवाले' में कमाल के कार स्टंट करते नजर आएंगे। शाहरुख इस वक्त बुल्गारिया में इसकी शूटिंग कर रहे हैं।

उन्होंने एक्शन दृश्यों को सफल बनाने के लिए फिल्म से जुड़े लोगों को ट्विटर पर धन्यवाद दिया।

किंग खान (49) ने ट्विटर पर लिखा, "कुछ बेहद कमाल के कार स्टंट कर रहा हूं। शॉट फिल्माने के लिए इतना जोखिम उठाने वाली टीम के सदस्यों का शुक्रिया अदा करना होगा। अद्भुत!"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed