फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shiamak davar supported varun dhawan on gigi hadid incident at nmacc event Says everything was pre-planned

Shiamak Davar: गीगी हदीद मामले में वरुण को मिला कोरियोग्राफर श्यामक डावर का सपोर्ट,बोलें- सब कुछ प्री-प्लान था

Tue, 04 Apr 2023 04:45 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 04 Apr 2023 04:45 PM IST
सार

एनएमएससीसी इवेंट के दौरान गीगी हदीद को गोद में उठाने पर वरुण धवन को सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं इस घटना में श्यामक डावक ने वरुण का सपोर्ट करते हुए मामले की सचाई बताई है।

विज्ञापन
shiamak davar supported varun dhawan on gigi hadid incident at nmacc event Says everything was pre-planned
गीगी हदीद ,वरुण धवन ,श्यामक डावर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्टर ने हाल ही में मुंबई में हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में शिरकर की थी। इस इवेंट में वरुण के साथ-साथ बी टाउन सेलेब्स लेकर हॉलीवुड तक के जाने-माने स्टार्स शामिल रहें। इस इवेंट में शाहरुख खान, रणवीर सिंह और वरुण धवन ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने वाली फिल्म 'पठान' के पॉपुलर सॉग ‘झूमे जो पठान’ पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दीथी। 
विज्ञापन

 

shiamak davar supported varun dhawan on gigi hadid incident at nmacc event Says everything was pre-planned
वरुण धवन - फोटो : social media
इस बीच इवेंट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर अमेरिकी मॉडल गीगी हदीद को अपनी गोद में उठाए हुए दिखाई दे रहे हैं। बस इतना ही नहीं वह गीगी को चारों ओर घुमाते हुए उनके गालों पर किस भी कर रहे हैं, जिसे बाद सोशल मीडिया पर नेटिजंस ने वरुण की क्लास लगा दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

shiamak davar supported varun dhawan on gigi hadid incident at nmacc event Says everything was pre-planned
गिगी हदीद को गोद में उठाकर डांस करते हुए वरुण धवन - फोटो : Social media
एक्टर की इस हरकत के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि गीगी इसके लिए तैयार नहीं थी। वहीं, इस बीच इस पूरे मामले पर उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए यह बताया था कि जो कुछ भी हुआ था उससे वह खुश थीं। अब इस मामले में वरुण को कोरियोग्राफर श्यामक डावर का सपोर्ट मिला है। 
 
विज्ञापन

shiamak davar supported varun dhawan on gigi hadid incident at nmacc event Says everything was pre-planned
वरुण धवन - फोटो : social media
श्यामक डावर ने एनएमएसीसी इवेंट के लिए सभी एक्ट्स को डायरेक्ट किया था। एक मीडिया संस्थान के रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पूरी घटना को लेकर कहा है कि वरुण ने मुझे बताया कि गीगी ने उनसे कहा, जब तुम स्टेज पर जा रहे होगे तो मुझे ऊपर उठाना, जिस पर उन्होंने हामी भर दी थी। इसलिए उसने उसे उठा लिया, यह गीगी का आइडिया था और सब कुछ प्री-प्लान था।
 

shiamak davar supported varun dhawan on gigi hadid incident at nmacc event Says everything was pre-planned
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
श्यामक ने आगे कहा कि यह गीगी ने वरुण को ऐसा करने के लिए  कहा था। कोरियोग्राफर कहते हैं कि वह उस मोमेंट को मिले रिएक्शन से हैरान थे। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास नहीं कर पा रहा था कि वह इसे कितना पसंद करते हैं। इवेंट के होस्ट मुकेश अंबानी की आंखों में आंसू थे और उनकी पत्नी नीता उन्हें वाइप कर रही थीं।

यह भी पढ़ें- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान की फिल्म का 'येंतम्मा' गाना रिलीज, राम चरण के साथ लुंगी डांस करते दिखे भाईजान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed