Bhagwan Bharose: 'भगवान भरोसे' का ट्रेलर रिलीज, धार्मिक मान्यताओं पर साइंस का प्रहार दिखाती है फिल्म
फिल्म 13 अक्टूबर 2023 को भारत, अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है और रिलीज होने के साथ ही यह तेजी से वायरल भी हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'भगवान भरोसे' का ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर एक पारंपरिक भारतीय गांव में पले-बढ़े दो युवा लड़कों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। इस ट्रेलर में गांव के जीवन यापन और बच्चों के शिक्षा के स्तर और टैलेंट को दर्शाती है। यह एक ऐसे परिवार की कहानी को दर्शाता, जो मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देते हैं। इसके साथ ही ट्रेलर में धार्मिक आस्था और गांव वालों की मान्यताओं को भी काफी गहराई से दिखाया गया है। यहां के गांव वाले बंदर को भगवान हनुमान का रूप मानते हैं।
Kangana Ranaut: राजनीति में नहीं आना चाहतीं कंगना रणौत, बोलीं- अपनी इस जिंदगी से खुश हूं अभी
साइंस और धर्म पर बेस्ड है फिल्म
ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि गांव वाले पुरानी मान्यताओं की बेड़ियों से इस कदर जकड़े हुए हैं कि वह लोग देवताओं को खिलाने से पहले खाना नहीं खाना चाहिए की परंपरा पर विश्वास करते हैं क्योंकि उन्हें डर है कि ऐसा करने से पाप लगता है। फिल्म में गांव की पृष्ठभूमि दिखाते हुए गायें, लालटेन, बल्ब, पुराने जमाने का टी-वी भी दिखाया गया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म भगवान भरोसे को सुधाकर नीलमणि एकलव्य और मोहित चौहान ने लिखा है। 'भगवान भरोसे' 13 अक्तूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 25वीं यूके- एशियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का खिताब मिला है। कम शब्दों में अगर कहा जाए तो इस फिल्म की कहानी साइंस और धर्म पर बेस्ड फिल्म है। फिल्म में गांव की धार्मिक मान्यताओं पर यथार्थ का कठोर प्रहार देखने को मिलता है।