{"_id":"64258b42efff2f4f96044847","slug":"shilpa-shetty-husband-raj-kundra-test-positive-for-covid-19-netizens-trolled-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raj Kundra: माही विज के बाद अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में, यूजर्स ने किया ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raj Kundra: माही विज के बाद अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में, यूजर्स ने किया ट्रोल
Thu, 30 Mar 2023 06:44 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 30 Mar 2023 06:44 PM IST
सार
राज कुंद्रा के कोविज पॉजिटिव हो जाने के बाद कई लोग उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं राज कुंद्रा के चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में अचानक से बढ़ते कोरोना वायरस के बीच अब बॉलीवुड भी इसकी चपेट में आ रहा है। पहले किरण खेर फिर पूजा भट्ट और माही विज के बाद अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। खबरों के अनुसार राज कुंद्रा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीं राज कुंद्रा के चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं।
लोगों ने किया ट्रोल
राज कुंद्रा के कोविज पॉजिटिव हो जाने के बाद कई लोग उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, मुझे लगा था कि राज कुंद्रा कोविड पॉजिटिव होने वाले पृथ्वी के आखिरी शख्स होंगे। वहीं दूसरे ने लिखा, इनका और मास्क का कुछ गहरा रिश्ता है। बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले में उनकी कथित संलिप्तता के बाद से राज पब्लिक प्लेस में अलग-अलग तरह के मास्क से अपना चेहरा छिपाते नजर आते थे।
विज्ञापन
राज कुंद्रा ने बताया मास्क पहनने का कारण
जब राज कुंद्रा से हर वक्त मास्क पहनने के कारण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'मैं इसे जनता के लिए नहीं पहन रहा हूं, बस मीडिया को मेरे चेहरे की फोटो क्लिक करने का मौका नहीं देना चाहता! मैं मीडिया के उस ट्रायल से दुखी हूं, जिस तरह उन्होंने मुझे दिखाया।’ बता दें कि इन दिनों कोरोना एक बार फिर काफी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। एक के बाद एक इंडस्ट्री के कई लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

View this post on Instagram