क्या 100 किलो वजन की वजह से नहीं मिला शिल्पा शिरोडकर को 'छैय्या छैय्या' गाना? फराह ने दिया था 15 दिन का समय
Shilpa Shirodkar: 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' का सुपरहिट गाना 'छैय्या छैय्या' पहले उन्हें मिलने वाला था, लेकिन वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें इस गाने से हाथ धोना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की हिट फिल्मों जैसे 'हम' और 'किशन कन्हैया' में नजर आ चुकी हैं। वह रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' में भी नजर आईं, जहां दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। हाल ही में जब शिल्पा डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' आईं, तो उन्होंने अपने 100 किलो के वजन को लेकर सफाई दी।
आईएएनएस की एक खबर के अनुसार, शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि 'छैय्या छैय्या' गाने की कोरियोग्राफर फराह खान ने उनसे कहा था कि वह अपना वजन कम करें। इसके लिए उन्हें 15 दिनों का समय दिया गया था।
वजन घटाने के लिए शिल्पा ने 15 दिनों तक सिर्फ उबली हुई सब्जियां खाईं। इससे उनका वजन कम भी हुआ, लेकिन फराह खान को लगा कि वह इस गाने के हिसाब से अब भी मोटी हैं।
100 किलो वजन को लेकर शिल्पा ने क्या कहा
शिल्पा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फराह सबको बताती हैं कि उस समय मेरा वजन 100 किलो था, लेकिन ऐसा नहीं था। शिल्पा ने कहा, 'मैं मोटी जरूर थी, पर 100 किलो की नहीं थी।' शिल्पा के मना होने के बाद यह गाना मलाइका अरोड़ा को मिला और यह गाना उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।
शो पर मौजूद लोगों की प्रतिक्रिया:
जब शिल्पा यह बात बता रही थीं, तो वहां मौजूद शो की जज गीता कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह इस बात की गवाह हैं, क्योंकि उस समय वह फराह खान की असिस्टेंट के तौर पर काम कर रही थीं। शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया ने टीवी पर इतनी ईमानदारी से अपनी बात रखने के लिए शिल्पा की जमकर तारीफ की।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan Gauri Spratt Age: आमिर खान से कितनी छोटी हैं उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट? जानकर होगी हैरानी