टाइगर 3: तुर्की में पूरी हुई सलमान की फिल्म की शूटिंग, इस गाने पर हुआ जमीन पर बैठकर डांस
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कटरीना कैफ की आगामी फिल्म टाइगर 3 खूब चर्चाओं में है। इस फिल्म का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। टाइगर सीरीज की इस फिल्म की शूटिंग तुर्की में चल रही थी, जो कि अब पूरी हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कटरीना कैफ की आगामी फिल्म टाइगर 3 खूब चर्चाओं में है। इस फिल्म का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। टाइगर सीरीज की इस फिल्म की शूटिंग तुर्की में चल रही थी, जो कि अब पूरी हो गई है। तुर्की से पहले टाइगर 3 फिल्म की शूटिंग रूस में हुई थी। उस वक्त सलमान खान को अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया था। तुर्की में भी फिल्म की यूनिट और अभिनेता सलमान खान एवं कटरीना कैफ खूब मस्ती करते हुए दिखे हैं। कुछ दिनों पूर्व सलमान और कटरीना ने तुर्की की सैर की थी और वहां के नेता मेहमत नूरी से भी मुलाकात की थी।
अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस करते हुए दिख रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरस वीडियो में सलमान खान 'जीने के हैं चार दिन' पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना उनकी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' से है। इस गाने पर सलमान खान का डांस वीडियो फिल्मफेयर नाम के इंस्टा पेज पर शेयर किया गया है। ये वीडियो तुर्की का है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तुर्की में रखी गई एक पार्टी के दौरान का है। जहां सलमान खान ने 'जीने के हैं चार दिन' सॉन्ग पर फैन्स के साथ जमकर डांस किया था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान फैन्स के साथ गाने में झूम रहे हैं।
View this post on Instagram
सलमान 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए करीब 3 महीने देश से बाहर रहेंगे। यह फिल्म कबीर खान की साल 2012 में रिलीज हुई 'एक था टाइगर' की तीसरी सीरीज है।इस सीरीज की दो फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इससे पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में इमरान हाशमी भी होंगे जो कि विलेन का किरदार करेंगे। लेकिन इसके बाद इमरान हाशमी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।