फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra to work again with Indra Kumar After Thank God

Sidharth Malhotra: इंद्र कुमार के साथ फिर जमेगी सिद्धार्थ की जोड़ी, थैंक गॉड के बाद अब इस रॉमकॉम में आएंगे नजर

Sat, 07 Jan 2023 09:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 07 Jan 2023 09:31 PM IST
सार

एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इंद्र कुमार एक और फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनय करते दिख सकते हैं।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra to work again with Indra Kumar After Thank God
इंद्र कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं इंद्र कुमार पिछले साल दिवाली के मौके पर दर्शकों के लिए 'थैंक गॉड' लेकर आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखे थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी, लेकिन इसके गानों को काफी पसंद किया गया था। इस बीच खबर है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा इंद्र कुमार के साथ एक और रोमांटिक-कॉमेडी मूवी में नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

Ajay Devgn: बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार अजय देवगन के भतीजे अमन, एक्शन एडवेंचर फिल्म में आएंगे नजर

विज्ञापन

Sidharth Malhotra to work again with Indra Kumar After Thank God
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इंद्र कुमार एक और फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनय करते दिख सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया है कि फिल्म थैंक गॉड की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच इस प्रोजेक्ट पर बात हुई थी और अब एक बार फिर इस फिल्म पर दोनों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से यह भी बताया गया है कि फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट दिखेगी। 
YRF SPY Universre: 'पठान' के ट्रेलर के साथ होगा डबल धमाका, आदित्य चोपड़ा लॉन्च करेंगे स्पाई यूनिवर्स

Sidharth Malhotra to work again with Indra Kumar After Thank God
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि सिद्धार्थ फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक सिद्धार्थ और इंद्र कुमार के बीच बातचीत फाइनल हो जाने के बाद ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि सिद्धार्थ जल्द ही फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के बाद वह दिशा पाटनी और राशी खन्ना के साथ 'योद्धा' में दिखेंगे। इसके अलावा सिद्धार्थ जल्द ही अपनी नई वेब सीरीज में भी दिखने वाले हैं। रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में वह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी दिखेंगे।
Tunisha Sharma Death Case: शीजान खान की जमानत याचिका स्थगित, अब 9 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed