सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer anuradha paudwal commented on ar rahman religion controversy in film industry

ए आर रहमान के सांप्रदायिक बयान पर बोलीं सिंगर अनुराधा पौडवाल, 'रहमान ने हमें कई अच्छे गाने ..'

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Feb 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Singer Anuradha paudwal on rahman controvesy: संगीतकार एआर रहमान ने बॉलीवुड पर सांप्रदायिकता से प्रभावित होने का आरोप लगाया था। उनके इस स्टेटमेंट के बाद कई सेलेब्स ने इस विषय पर अपनी राय दी थी । इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने संगीतकार का सपोर्ट किया था वहीं कुछ ने उनके इस बयान की कड़ी निंदा की थी। अब इसी कंट्रोवर्सी पर अब सिंगर अनुराधा पौडवाल ने भी  अपना पक्ष रखा है।
 

singer anuradha paudwal commented on ar rahman religion controversy in film industry
ए आर रहमान,अनुराधा पौडवाल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

पिछले दिनों संगीतकार रहमान ने फिल्मी दुनिया पर सांप्रदायिक रूप से प्रभावित होने पर बयान दिया था। ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने इंडस्ट्री में धर्म की वजह से काम न मिल पाने की बात कही थी। ये मुद्दा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इस मामले में मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने भी अपनी नजरिया जाहिर किया है। जानें क्या बोलीं सिंगर अनुराधा पौडवाल
Trending Videos


रहमान को ज्यादा नहीं जानती
90 के दशक की मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने भी रहमान के विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी  है। एएनआई से बातचीत में सिंगर ने कहा , ' मैं रहमान को उनके संगीत की वजह से जानती हूं। कभी व्यक्तिकत रुप से उनसे मिली नहीं हूं। मगर उनके गानों से लगता है कि वह काफी अध्यात्मिक व्यक्ति हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे अनुराधा ने कहा, 'मीडिया अपने इंटरव्यू  में जानबूझ कर ऐसे सवाल पूछता है जिसमें जवाब कुछ उलझे हुए आए। मुझे इंडस्ट्री में कई साल हो गए हैं। जब भी इंटरव्यू में बुलाया जाता है। ऐसे सवाल बनाए जाते हैं जिनके मनमुताबिक जवाब मिलें। वो बिना किसी मसाले वाला साधारण सा इंटरव्यू नहीं चाहते।'

singer anuradha paudwal commented on ar rahman religion controversy in film industry
AR Rehman - फोटो : ANI
रहमान काफी कुछ हासिल कर चुके हैं 
ए आर रहमान के बारे में आगे अनुराधा पौडवाल ने कहा,  ' ए आर रहमान ने हमें कई अच्छे गानें दिए हैं। उन्होंने अपने जीवन में काफी कुछ हासिल कर लिया है। वो इन सब बातों से परे हैं। वो एक ऐसे स्टेज पर हैं जहां उनके करियर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। एक सीनियर आर्टिस्ट के तौर पर मैं ये महसूस करती हूं। वो इन सब चीजों से बहुत दूर हैं। '

किस बात पर बढ़ा था विवाद 
जिस बयान को लेकर विवाद हुआ, वह स्टेटमेंट रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क के इंटरव्यू में दिया था। उन्होंने कहा, 'आजकल फिल्म इंडस्ट्री में लोग रचनात्मक नहीं हैं, वो सही ढंग से फैसला नहीं ले सकते। मुझे कम काम न मिलना एक सांप्रदायिक मुद्दा भी हो सकता है, लोग मेरे पीछे बातें करते हैं। इस मुद्दे ने काफी तूल पकड़ लिया था। मगर बाद में रहमान ने सफाई दे कर इसे खत्म करने की कोशिश की थी '
रहमान के करियर की बात करें तो वो फिसहाल 'रामायण' में व्यस्त हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed