सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   O Romeo Day 1 Advance Booking Report: Shahid Kapoor Tripti Dimri Vishal Bhardwaj Movie Box Office prediction

O Romeo: क्या 'बॉर्डर 2' का पत्ता साफ कर पाएगी 'ओ रोमियो'? शाहिद कपूर की फिल्म का एडवांस बुकिंग में ऐसा है हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Feb 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

O Romeo Movie Advance Booking Report: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' कल 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एडवांस बुकिंग के मामले में कैसा प्रदर्शन कर रही है?

O Romeo Day 1 Advance Booking Report: Shahid Kapoor Tripti Dimri Vishal Bhardwaj Movie Box Office prediction
ओ रोमियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहिद को उम्मीद है कि वे एक बार फिर अपने चहेते सितारे का 'कबीर सिंह' वाला अंदाज देख पाएंगे। 10 फरवरी से 'ओ रोमियो' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जानिए यह कैसा प्रदर्शन कर रही है?

Trending Videos


‘आज भी हर शुक्रवार घबराहट होती है’, शाहिद ने ‘ओ रोमियो’ के किरदार पर की बात; ‘कॉकटेल 2’ पर दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

O Romeo Day 1 Advance Booking Report: Shahid Kapoor Tripti Dimri Vishal Bhardwaj Movie Box Office prediction
ओ रोमियो - फोटो : अमर उजाला

कितना किया एडवांस बुकिंग में कलेक्शन?
फिल्म 'ओ रोमियो' एडवांस टिकट बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक इसके 50361 टिकट बुक देशभर में बिक चुके हैं। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, ब्लॉक सीट्स के साथ इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक 3.26  करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इन आंकड़ों में अभी और बदलाव होगा।

O Romeo Day 1 Advance Booking Report: Shahid Kapoor Tripti Dimri Vishal Bhardwaj Movie Box Office prediction
ओ रोमियो टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कितना है 'ओ रोमियो' का बजट?

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' का बजट करीब 75 से 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में इस फिल्म को अपने शानदार बॉक्स ऑफिस भविष्य के लिए ओपनिंग डे पर कम से कम 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करनी होगी। फिलहाल, सिनेमाघरों में इसके मुकाबले में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर 2' है, जो 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'ओ रोमियो' इसकी छुट्टी कर पाएगी!

O Romeo Day 1 Advance Booking Report: Shahid Kapoor Tripti Dimri Vishal Bhardwaj Movie Box Office prediction
ओ रोमियो टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

गैंगस्टर रोमांटिक ड्रामा है फिल्म
फिल्म 'ओ रोमियो' के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। अब बारी फिल्म की है। यह रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। शाहिद कपूर हुसैन उस्तरा का किरदार अदा करते दिखेंगे। फिल्म में विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगे। कथित तौर पर दोनों सितारों ने फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed