सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taapsee Pannu Announce film Assi Special Screenings in different cities one week before its official release

Assi: रिलीज से पहले अलग-अलग शहरों में हफ्तेभर तक होगी 'अस्सी' की स्पेशल स्क्रीनिंग; तापसी पन्नू ने बताई वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Feb 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Taapsee Pannu On Assi: अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अस्सी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस महीने यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। इससे पहले तापसी ने फैंस से अपील की है कि वे सिनेमाघर जाकर यह फिल्म देखें।

Taapsee Pannu Announce film Assi Special Screenings in different cities one week before its official release
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने फिल्म 'अस्सी' की सिनेमाघरों में रिलीज से पहले दर्शकों से अपील की है कि वे इस फिल्म को थिएटर्स में जाकर देखें। हालांकि, उन्होंने अनोखे अंदाज में यह बात एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कही है। साथ ही यह जानकारी भी दी है कि इस फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले अलग-अलग शहरों में इसकी स्क्रीनिंग होगी और यह सिलसिला पूरे सप्ताहभर चलेगा।

Trending Videos

'अच्छे सिनेमा के हकदार तभी हैं, जब उसकी कद्र करते हैं'
तापसी पन्नू ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'चलो समय बदलते हैं, क्योंकि दुख की बात है कि अब सिर्फ अपनी फिल्म बनाकर आराम से बैठ जाना ही सब कुछ नहीं रह गया है। हम अच्छे सिनेमा के हकदार तभी हैं, जब हम उसकी कद्र करते हैं। समाज जल्द ही अच्छी फिल्मों से भर जाएगा, इसलिए नहीं कि हमने लगातार औसत दर्जे की फिल्में चुनी हैं, बल्कि इसलिए कि आपने तब चुप रहना चुना, जब आपकी आवाज आपको सबसे ऊपर ले जा सकती थी'।

Ghooskhor Pandat Row: नाराज सुप्रीम कोर्ट ने घूसखोर पंडित पर फिल्म निर्माता से पूछा- नाम बदलकर क्या रखोगे?


अलग-अलग शहरों में होगी स्क्रीनिंग
तापसी ने आगे लिखा है, 'हम अपनी ऑफिशियल रिलीज से एक हफ्ते पहले अलग-अलग शहरों में स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ फिल्म 'अस्सी' के लिए आपका भरोसा और प्यार पाने का अपना सफर शुरू कर रहे हैं। इसे हमारी फिल्म पर भरोसा कहें या आपका फैसला, हम यह पक्का कर रहे हैं कि हमारी कहानी में 'काश....' न हो। आप पक्का करें कि आपकी कहानी में भी यह न हो'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)




कब रिलीज होगी 'अस्सी'?
फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। तापसी के हालिया पोस्ट पर नेटिजन्स सपोर्ट कर रहे हैं और फिल्म के प्रति उत्सुकता जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed