सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Anubhav Sinha on threats Being Received by the film industry Says Bollywood is the easiest target

‘बॉलीवुड सबसे आसान निशाना है’, फिल्म इंडस्ट्री को मिल रही धमकियों पर बोले निर्देशक अनुभव सिन्हा

Kiran Jain किरण जैन
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले दिनों डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई। साथ ही रणवीर सिंह को भी धमकियां मिलने की बात सामने आई है। बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों पर निर्देशक अनुभव सिन्हा ने हाल ही में अमर उजाला से बातचीत की। 

Director Anubhav Sinha on threats Being Received by the film industry Says Bollywood is the easiest target
निर्देशक अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सितारों को मिल रही धमकियों ने माहौल गरमा दिया है। सलमान खान से लेकर कपिल शर्मा, रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई। हाल ही में रणवीर सिंह और सलमान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा को धमकी भरे कॉल्स और ईमेल मिले। इनके अलावा भी कई बड़े नामों को लेकर खबरें सामने आई हैं। इसी बीच निर्देशक अनुभव सिंहा ने अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में इस पूरे मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी।

Trending Videos

अनुभव ने कहा- बॉलीवुड हमेशा से सॉफ्ट टारगेट रहा है
अनुभव सिन्हा ने धमकी और फायरिंग वाली घटनाओं पर कहा, ‘एक बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि बॉलीवुड हमेशा से सॉफ्ट टारगेट रहा है। इस्तेमाल के लिए, तुरंत स्कैंडल के लिए, यह साल से होता आ रहा है। बॉलीवुड सबसे लोएस्ट हैंगिंग फ्रूट है। कहने का मतलब है कि बॉलीवुड सबसे आसान निशाना है। ऐसा फील्ड जिसे जरा सा उछाल दो तो तुरंत सुर्खियां बन जाती हैं। बड़े सितारों और ग्लैमर की वजह से बॉलीवुड पर निशाना साधना आसान होता है और विवाद भी जल्दी खड़ा हो जाता है।’ समझ नहीं आता क्या सही है, क्या गलत

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभव सिन्हा आगे कहते, 'हां, मुझे इन खबरों की जानकारी है। लेकिन सच कहूं तो समझ ही नहीं आता कि क्या सही है और क्या गलत। कौन सी खबर असली है और कौन सी फर्जी। रिएक्ट कैसे करूं, ये समझ नहीं आता?’
रणवीर सिंह को मिली धमकी के बारे में सुना लेकिन...अनुभव सिन्हा ने रणवीर सिंह को लेकर आई धमकी की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी। वह कहते हैं, ‘मैंने भी पढ़ा है कि रणवीर सिंह को धमकी मिली है। सुना तो है, लेकिन मामला कितना गंभीर है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।’ 
लगातार सामने आ रही इन खबरों ने इंडस्ट्री में चिंता जरूर बढ़ाई है। लेकिन सच और अफवाह के बीच फर्क करना भी मुश्किल होता जा रहा है। पुलिस इसकी जांच में जुड़ी है। इंडस्ट्री में खामोशी भी है और बेचैनी भी। बता दें अनुभव सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर चर्चे में हैं, जो 20 फरवरी को रिलीज होंगी।

राजपाल यादव को भी अनुभव ने दिया सपोर्ट
हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव एक चेक बाउंस मामले को लेकर तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड से कई कलाकारों ने आर्थिक सहायता भी दी है। अनुभव सिन्हा ने भी राजपाल यादव को सपोर्ट दिया है। वह कहते हैं, 'यह मामला अगर अपराध है भी तो वित्तीय प्रकृति का है। यह कोई जघन्य (बहुत ही घिनौना, क्रूर) या गंभीर आपराधिक मामला नहीं है कि लोग उनका साथ छोड़ दें। मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed