IFFM 2023 Awards List: जो भी पहुंचा मेलबर्न उसे मिला पुरस्कार, कार्तिक, रानी, करण, मृणाल सबकी भर गई झोली
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ‘सीता रामम’, ‘जुबली’ और ‘आगरा’ जैसी फिल्मों की धूम रही। साथ ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ से लेकर आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ तक की झोली में अवॉर्ड आया।
विस्तार
जैसा कि इन दिन अमूमन हर फिल्म पुरस्कार में होता है, मेलबर्न में भी हिंदी फिल्मों के सितारे के लगे विदेशी मेले में वही हुआ। बीते कुछ दिनों से मुंबई एयरपोर्ट पर दिखते रहे फिल्मी सितारे ऑस्ट्रेलिया पहुंचे और इनमें से शायद ही कोई ऐसा बचा हो जिसे वहां कोई न कोई पुरस्कार न मिला हो। ‘सीता रामम’, ‘जुबली’ और ‘आगरा’ की इस फेस्टिवल में धूम रही। और, शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ से लेकर आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ तक सबकी झोली में कुछ न कुछ आया जरूर। आइए बताते हैं इन पुरस्कारों की पूरी लिस्ट के बारे में..
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सितारों का जलवा
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) अवार्ड्स ने एक बार फिर भारतीय फिल्म उद्योग के सिने रत्नों का सम्मान किया। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला यह वार्षिक कार्यक्रम, फिल्मों और ओटीटी सीरीज के सितारों का हर साल मेला लगाता है। जिसको जिसको यहां पुरस्कार मिलना होता है, सबको पहले से खबर कर दी जाती है। और, हर विदेशी चीज पर लट्टू रहने की मानसिकता में ये अवार्ड्स भी भारतीय मीडिया में अभी कुछ रोज तो चमकते ही रहेंगे।
Pathaan: मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में भी छाई 'पठान', शाहरुख खान की फिल्म ने जीता पीपल्स चॉइस अवॉर्ड
‘सीता रामम’, 'आगरा' की धूम
मेलबर्न के हैमर हॉल में हुए इस पुरस्कार समारोह में कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और उत्साही लोगों का खूब मेला लगा। ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। हालांकि, उनकी टीम उनके इस पुरस्कार पर कम और उनके द्वारा पहने गए कपड़ों और जूतों का ज्यादा प्रचार करती दिखी। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जिन मोहित अग्रवाल को मिला है, उनकी कलाकारी बड़े परदे पर दिखनी अभी भारत में बाकी है। ‘सीता रामम’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, ‘आगरा’ को सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म और कन्नड़ सिनेमा के पृथ्वी कोनानुर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।
Utkarsh Sharma: 'गदर' में काम करने के बाद भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे उत्कर्ष, फिर यूं बढ़ी अभिनय में दिलचस्पी
विजेताओं की पूरी सूची इस तरह से है:
जूरी पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री
टू किल अ टाइगर
सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म
आगरा
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
मोहित अग्रवाल (आगरा)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
पृथ्वी कोनानुर - हेडिनलेंटू
सर्वश्रेष्ठ फिल्म
सीता रामम
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सीरीज
विजय वर्मा (दहाड़)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सीरीज
राजश्री देशपांडे (ट्रायल बाय फायर)
सर्वश्रेष्ठ सीरीज
जुबली
सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म - पीपुल्स चॉइस
कनेक्शन क्या हैं
स्पेशल पुरस्कार
इक्वालिटी इन सिनेमा पुरस्कार
डार्लिंग्स
पीपुल्स च्वाइस अवार्ड
पठान
करण जौहर
राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार
कार्तिक आर्यन
डायवर्सिटी इन सिनेमा पुरस्कार
मृणाल ठाकुर
डिसरप्टर पुरस्कार
भूमि पेडनेकर
रेनबो स्टोरीज पुरस्कार
ओनीर