Genelia D’souza: चुलबुले-रोमांटिक रोल में छा गईं जेनेलिया, ‘सितारे जमीन पर’ से पहले इन फिल्मों में दिखीं
आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में जेनेलिया डिसूजा भी एक अहम किरदार में नजर आ रही हैं। जेनेलिया छोटे-छोटे ब्रेक लेकर फिल्मों में नजर आती हैं। अब तक वह कई रोमांटिक ड्रामा फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। अधिकतर फिल्मों में उनका चुलबुला अंदाज दर्शकों को देखने को मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में जेनेलिया डिसूजा आमिर खान के किरदार की लवर के रोल में नजर आएंगी। आमिर खान और जेनेलिया की जोड़ी को दर्शकों ने सोशल मीडिया पर काफी सराहा है। इस फिल्म से पहले भी जेनेलिया कई हिट फिल्मों में नजर आईं। ज्यादातर फिल्मों में वह रोमांटिक रोल में दर्शकों को दिखी हैं। जानिए, जेनेलिया की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में।
जाने तू या जाने ना
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ (2008) में जेनेलिया, इमरान खान के अपोजिट नजर आईं। इस कॉलेज रोमांस वाली लव स्टोरी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म की कहानी में एक लड़का-लड़की दोस्त होते हैं, वह हमेशा दोस्त रहना चाहते हैं। लेकिन जब दोनों किसी और रिलेशनशिप में जाते हैं तो उन्हें अहसास होता है कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। फिल्म में इसी कहानी को कभी कॉमेडी तो कभी सीरियस अंदाज में दिखाया। इस फिल्म को अब्बास टायरवाला ने निर्देशित किया था।
फोर्स
फिल्म ‘फोर्स(2011)’ एक एक्शन फिल्म थी लेकिन इसमें जेनेलिया ने एक चुलबुली लड़की का रोल निभाया था। फिल्म में हीरो के रोल में जॉन अब्राहम नजर आए। जेनेलिया और जॉन अब्राहम के किरदारों के बीच एक प्यारी सी लव स्टाेरी फिल्म में दिखाई गई। यह लव स्टोरी ही फिल्म में एक अहम मोड़ लाती है। इस फिल्म को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था।
तेरे नाल लव हो गया
साल 2012 में अपने पति रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा ने एक फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया’ की थी। इस फिल्म को मनदीप कुमार ने निर्देशित किया था। रितेश और जेनेलिया की जोड़ी को फैंस ने भी सराहा था। इस फिल्म में भी जेनेलिया ने एक बिदांस लड़की का रोल किया था।
ट्रायल पीरियड
ओटीटी पर साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘ट्रायल पीरियड’ में जेनेलिया मानव कौल के अपोजिट नजर आईं। फिल्म की कहानी एक ट्रायल पीरियड पर लिए गए एक हसबैंड की है। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में जेनेलिया जरा संजीदा अंदाज में दिखीं। फिल्म ‘ट्रायल पीरियड’ को अलेया सेन ने निर्देशित किया था।
जय हो
सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में भी जेनेलिया ने एक कैमियो रोल किया था। वह एक विकलांग लड़की के रोल में इस फिल्म में नजर आईं। सुमन शर्मा नाम की लड़की का रोल ‘जय हो’ फिल्म में जेनेलिया ने निभाया था। इस फिल्म को सोहेल खान ने निर्देशित किया था।