फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sky Force Actor Akshay Kumar Shares PM Narendra Modi Video talks about benefits of healthy food

Akshay Kumar: पीएम मोदी ने की फिटनेस की बात, अक्षय ने खुश होकर साझा किया वीडियो; लोगों को दिए जरूरी टिप्स

Thu, 30 Jan 2025 05:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 30 Jan 2025 05:00 PM IST
सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पीएम मोदी स्वास्थ्य पर बात करते नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Sky Force Actor Akshay Kumar Shares PM Narendra Modi Video talks about benefits of healthy food
अक्षय कुमार, पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम, एएनआई

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोटापे से लड़ने की मुहिम की तारीफ की। गुरुवार को अभिनेता ने प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। इस वीडियो में पीएम मोदी मोदी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की बात कर रहे थे ताकि मोटापे पर काबू पाया जा सके। अक्षय ने प्रधानमंत्री के शब्दों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जो बात कही वह बिल्कुल सही है।
विज्ञापन

Sky Force Actor Akshay Kumar Shares PM Narendra Modi Video talks about benefits of healthy food
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय ने की पीएम मोदी की तारीफ

अक्षय ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, "कितनी सही बात कही...मैं यह वर्षों से कह रहा हूं... मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने इसे इस तरह से व्यक्त किया। स्वास्थ्य है तो सब कुछ है।" उन्होंने मोटापे से लड़ने के सबसे बड़े हथियार के बारे में भी बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sky Force Actor Akshay Kumar Shares PM Narendra Modi Video talks about benefits of healthy food
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अभिनेता ने दिए जरूरी टिप्स

अक्षय ने कहा, पर्याप्त नींद, खुली हवा, सूरज की रोशनी, प्रोसेस्ड फूड को छोड़कर और तेल की बजाय घी के इस्तेमाल से मोटापे से लड़ा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, "चलते रहें.... किसी भी प्रकार का वर्कआउट करें, लेकिन जरूर करें। नियमित एक्सरसाइज आपकी जिंदगी बदल सकती है। मुझ पर भरोसा रखें और फिर से शुरुआत करें। जय महाकाल।" इस पोस्ट में उन्होंने नरेंद्र मोदी को भी टैग किया। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कही थे ये बात

अक्षय की ओर से साझा किए गए वीडियो में नरेंद्र मोदी ने  मोटापे के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई थी। साथ ही इस पर काबू पाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने की सलाह दी थी। वीडियो में पीएम मोदी कहते हैं, "आप सभी फिटनेस को समझते हैं, इसलिए मैं एक चुनौती के बारे में बात करना चाहता हूं, जो बेहद महत्वपूर्ण है। आंकड़े बताते हैं कि हमारे देश में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। हमारे देश के हर उम्र वर्ग को मोटापे ने प्रभावित किया है। यह एक चिंता का विषय है, क्योंकि मोटापा डायबिटीज या हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। मुझे खुशी है कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत हम फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दे रहे हैं।"

लोगों से पीएम ने की थी ये अपील
उन्होंने आगे कहा, "ये राष्ट्रीय खेल हमें सिखाते हैं कि शारीरिक गतिविधियां, अनुशासन और संतुलित जीवन बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैं आप सभी से दो बातें करने की अपील करता हूं – व्यायाम और आहार। रोजाना थोड़ा समय निकालकर व्यायाम करें। यह जरूरी नहीं कि आप बाहर जाएं या जिम जाएं, कुछ भी करें, लेकिन नियमित रूप से करें। दूसरा, अपने आहार पर ध्यान दें। पौष्टिक भोजन खाएं और अस्वस्थ या वसायुक्त चीजों से बचें।"
संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed