फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sky Force Trailer released Akshay Kumar Veer Pahariya Sara Ali Khan Nimrat Kaur

Sky Force Trailer: 'हम भी घुसकर मार सकते हैं', दमदार डायलॉग के साथ रिलीज हुआ 'स्काई फोर्स' का ट्रेलर

Sun, 05 Jan 2025 12:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 05 Jan 2025 12:15 PM IST
सार

Sky Force Trailer: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अभिनीत फिल्म स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें दमदार डायलॉग के साथ लोगों के शानदार एक्शन भी देखने को मिलने वाला है। 

विज्ञापन
Sky Force Trailer released Akshay Kumar Veer Pahariya Sara Ali Khan Nimrat Kaur
स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2024 में कुछ फ्लॉप फिल्मों के बाद अक्षय कुमार नए साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म स्काई फोर्स जनवरी महीने में रिलीज होने वाली है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म भारत के पाकिस्तान पर जवाबी हमले पर आधारित है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Bigg Boss 18: सलमान खान ने दिया ईशा को ऐसा टास्क, क्यों लेना पड़ा गया एक्ट्रेस को शालीन का नाम?

विज्ञापन

असल घटना पर आधारित है फिल्म

यह फिल्म भारत द्वारा पाकिस्तान के सर्गोधा एयरबेस पर किए गए जवाबी हमले पर आधारित है। 1965 में भारतीय और पाकिस्तानी वायु सेनाओं के बीच सीधी भिड़ंत हुई थी। 6 सितंबर को पाकिस्तान ने पठानकोट और हलवारा एयरबेस पर हमला किया था, जिसके बाद भारतीय वायु सेना ने सर्गोधा पर हमला किया। उस समय सर्गोधा को एशिया के सबसे मजबूत एयरबेसों में से एक माना जाता था। इसके बाद भारतीय पायलटों ने अगले दिन हमला कर पाकिस्तान के सबसे सुरक्षित एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचाया था। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय वायु सेना ने इस युद्ध में शहीद हुए एक पायलट को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया था।

वीर पहाड़िया का होने जा रहा डेब्यू

इस फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और इसमें दमदार डायलॉग भी सुनने को मिले हैं। इस फिल्म से वीर पहारिया का डेब्यू होने जा रहा है। फिल्म में वह  स्क्वॉड्रन लीडर अजमादा बोप्पय्या देवय्या की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें युद्ध के मैदान में अपने बलिदान और अपनी टीम के साथियों की जान बचाने के लिए महा वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में निम्रत कौर और सारा अली खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने किया है, और यह दिनेश विजान द्वारा निर्मित है।
यह भी पढ़ें- Sky Force Trailer: बड़े मियां छोटे मियां स्टाइल में दिखे अक्षय और वीर पहाड़िया, कुछ ही देर में आएगा फुल ट्रेलर
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed