'अक्षय खन्ना ने सारी उम्मीदें पूरी की हैं'; 'धुरंधर' देख रहमान डकैत की फैन हुईं स्मृति ईरानी; कहा- दे दो ऑस्कर
Dhurandhar Movie: इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' की हर तरफ तारीफ हो रही है। इस फिल्म में सबसे ज्यादा प्रशंसा अक्षय खन्ना की हो रही है, जिन्होंने रहमान डकैत की भूमिका अदा की है। स्मृति ईरानी तो इस कदर उनकी फैन हो गई हैं ऑस्कर तक की सिफारिश कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी के खूब तारीफ हो रही है, मगर अक्षय खन्ना ने महफिल लूट ली है। हाल ही में स्मृति ईरानी ने उनकी तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया है।
स्मृति ईरानी ने साझा किया 'तीस मार खान' का वीडियो
अभिनेत्री और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने आज सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म 'तीस मार खान' का एक क्लिप साझा किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अक्षय खन्ना दोनों नजर आए थे। स्मृति ने जो क्लिप शेयर किया है, अक्षय कुमार उसमें अक्षय खन्ना की तरफ देखते हुए कहते हैं, 'वो रहा मेरा सुपरस्टार, मेरा ऑस्कर'।
कहा- 'दे दो ऑस्कर'
स्मृति ईरानी ने इसके साथ लिखा है, 'जब अक्षय खन्ना सभी उम्मीदों पर खरे उतर गए हैं तो आप भी जोर-जोर से चिल्लाना चाहते हैं, 'दे दो ऑस्कर'। उन्होंने इसके साथ हैशटैग में फिल्म 'धुरंधर' का नाम लिखा है'। स्मृति ईरानी के इस पोस्ट से समझा जा सकता है कि फिल्म में उन्हें अक्षय खन्ना का काम किस कदर पसंद आया है। बता दें कि इससे पहले भी वे फिल्म देखने के बाद पूरी टीम की तारीफ कर चुकी हैं।
'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस
बात करें फिल्म 'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो वीकएंड पर इसने एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया। कल दूसरे रविवार को इसने एक और रिकॉर्ड बनाया। यह दूसरे रविवार को सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाली टॉप 10 हिंदी फिल्मों में नंबर वन पर है। आज 11वें दिन भी इसकी शानदार कमाई जारी है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 367.3 करोड़ रुपये हो चला है।