फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha, kareena kapoor, kajol, saharukh khan

बॉलीवुड टॉप 5: काजोल-शाहरुख साथ, विवाद में सोनाक्षी

Thu, 28 Nov 2013 05:16 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
अमर उजाला,दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 05:16 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha, kareena kapoor, kajol, saharukh khan

बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें जो इंड्रस्ट्री में सुर्खियां बटोर रही हैं उनके बारे में तो जरुर जानना चाहेंगे न आप।

विज्ञापन


*सोनाक्षी सिन्हा से 'बुलेट राजा' के मेकर्स काफी नाराज हो गए हैं। मेकर्स इस बात से खफा हैं कि सोनाक्षी ने 'बुलेट राजा' से ज्यादा 'आर... राजकुमार' फिल्म को ज्यादा तरजीह दी है। सोनाक्षी ने 'आर..राजकुमार' को प्रमोशन के लिए 20 से 21 दिन दिए जबकि 'बुलेट राजा' को बमुश्किल 4 या 5 ही दिन दिए। इससे फिल्म का प्रमोशन ठीक से नहीं हो पाया।


*करण जौहर शाहरुख और काजोल को एक बार फिर साथ लाने में कामयाब हो गए हैं। करण अपने शो कॉफी विद करण में शाहरुख और काजोल को साथ लाएंगे। इसके लिए अजय देवगन को भी उन्होंने राजी करवा लिया है।
विज्ञापन


*करीना कपूर की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' फ्लॉप हो गई है लेकिन इसके बाद भी करीना इसको हिट करवाने का हर संभव प्रयास कर रही हैं। करीना ने फिल्म के अच्छे परफार्मेंस के लिए अमृतसर जाकर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। शायद करीना की दुआ कोई चमत्कार कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन


*प्रियंका चोपड़ा पहली बार न्यू ईयर पर ठुमके लगाने जा रही हैं। प्रियंका ने ये ऑफर स्वीकार कर लिया है। साथ ही वह अपना गाना भी खुद ही कोरियोग्राफ करेंगी।


*प्रभु देवा फिल्म इंड्रस्ट्री के हाई पेड डायरेक्टर बनने जा रहे हैं। सुनने में आया है कि एकता कपूर ने अपनी आगामी फिल्म के लिए प्रभु देवा को डायरेक्टर के तौर पर चुना है। एकता उनको इतनी बड़ी राशि देने जा रही हैं जो पहले किसी डायरेक्टर को नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed