फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Bajwa reveals she auditioned for Deepika Padukone role in Happy New Year film with her mother

Happy New Year: हैप्पी न्यू ईयर में दीपिका की जगह यह हसीना होती 'मोहिनी'? ऑडिशन में नहीं बनी बात

Wed, 10 May 2023 01:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 10 May 2023 01:37 PM IST
सार

हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में दीपिका पादुकोण के रोल के लिए ऑडिशन दिया था।

विज्ञापन
Sonam Bajwa reveals she auditioned for Deepika Padukone role in Happy New Year film with her mother
सोनम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनम बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक कईं हिट फिल्मों में काम किया। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। उनके अभिनय के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। दर्शक उनकी अदाओं पर मरते हैं। पंजाबी के साथ हिंदी दर्शकों के बीच भी सोनम बजवा की काफी डिमांड है। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में दीपिका पादुकोण के रोल के लिए ऑडिशन दिया था।

विज्ञापन

 

 दीपिका पादुकोण के रोल के लिए  दिया था ऑडिशन
हाल ही में, एक इंटरव्यू में सोनम ने अपने ऑडिशन को याद किया और इसे स्पेशल भी बताया क्योंकि यह ऑडिशन वह अपनी मां के साथ देने गई थीं। अपने ऑडिशन के पीछे की कहानी का खुलासा करते हुए सोनम ने कहा, उस समय मेरे पास कार नहीं थी। मेरी मां यहां कुछ दिनों के लिए थीं और बारिश हो रही थी। उन्होंने ऑडिशन के लिए एक सीन दिया था। इस सीन में उन्होंने मुझे एक डांस का सीक्वल दिया था। इसके लिए उन्होंने मुझे वो ड्रेस दी और मैंने इसे पहनकर शूट किया था। 


The Kerala Story Live Updates: सीएम योगी से मुलाकात करेगी 'द केरल स्टोरी' की टीम, कहानी पर होगी चर्चा

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम की मां साथ आई थीं शूटिंग देखने
अभिनेत्री ने आगे कहा कि जब वह शूटिंग पर पहुंची तो उनकी मां पूरी तरह से भीग चुकी थीं। सोनम ने बताया मुझे इतना बुरा लग रहा था कि मेरी मां उन गीले कपड़ों के साथ धैर्यपूर्वक मेरा ऑडिशन देने के लिए इंतजार कर रही थी। वह ऑडिशन उस दिन मेरे लिए हमेशा के लिए खास बन गया क्योंकि मेरी मां मेरे साथ कभी नहीं रही हैं और वह पहली बार मेरे साथ मेरा ऑडिशन देखने आई थीं।

Shraddha Kapoor: फ्रेंच, ब्रिटिश-अमेरिकन लैंग्वेज में कुछ इस तरह बोलीं श्रद्धा, वीडियो देख इंप्रेस हुए फैंस

विज्ञापन

‘हैपी न्यू ईयर’ में की दीपिका के रोल की तरीफ
सोनम ने बताया कि उन्होंने कभी फिल्म ‘हैपी न्यू ईयर’ नहीं देखी थी, लेकिन  जब उन्होंने फिल्म से दीपिका का डायलॉग सुना तो उन्होंने अपने ऑडिशन से इसे याद किया और कहा कि डायलॉग उन्हें भी बहुत पसंद आया। वह जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रही थी तो उन्हें यह डायलॉग काफी मजेदार लगा था। साथ में अभिनेत्री ने दीपिका के अभिनय की भी तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed