{"_id":"698216ca07831f60f108fb18","slug":"sonam-kapoor-jackie-shroff-wishes-waheeda-rehman-on-her-birthday-with-a-sweet-post-2026-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर-जैकी श्रॉफ ने दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की तस्वीरें और वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम कपूर-जैकी श्रॉफ ने दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की तस्वीरें और वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Waheeda Rehman Birthday: आज दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्मदिन है। इस खास मौके पर सोनम कपूर और जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं दी हैं।
सोनम कपूर-वहीदा रहमान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
विस्तार
पांच दशकों से ज्यादा के सफर में वहीदा जी ने 90 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्हें भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए कई बड़े पुरस्कार मिले हैं, जैसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 1972 में पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण। आज दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान अपना 88वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रही हैं।
Trending Videos
सोनम कपूर का पोस्ट
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। साथ में उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो वहीदा जी।'
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। साथ में उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो वहीदा जी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ ने दी बधाई
जैकी श्रॉफ ने भी इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया। इसमें वहीदा जी की पुरानी तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स हैं। इसमें 1965 की फिल्म 'गाइड' का मशहूर गाना 'आज फिर जीने की तमन्ना है' भी शामिल है। जैकी ने कैप्शन में लिखा, 'वहीदा रहमान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'

सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी
सोनम कपूर पिछले साल 2025 नवंबर में इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी गर्भावस्था की खबर साझा की थी। उन्होंने बेबी बंप वाली तस्वीरें पोस्ट कीं और सिर्फ 'मां' लिखा। तस्वीरों में वे गुलाबी सूट में नजर आईं। पोस्ट से पता चला कि उनकी डिलीवरी 2026 की वसंत ऋतु में होगी। सोनम और उनके पति आनंद अहूजा की शादी मई 2018 में हुई थी। उनके पहले बेटे वायु का जन्म अगस्त 2022 में हुआ था।
यह भी पढ़ें: 29 साल बाद 'इक्का' में साथ दिखेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना, फैंस बोले- 'असली धुरंधर तारा सिंह-रहमान डकैत की...'