सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonu sood offered prayer in tirumala vankateshwar temple with son and wife after mitali raj

परिवार संग तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे सोनू सूद, दक्षिणी परिधान में ईश्वर भक्ति में डूबे दिखे

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 15 Apr 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonu Sood at Tirumala Temple: अभिनेता सोनू सूद समेत कई सेलेब्स पिछले कुछ दिनों में तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे।

sonu sood offered prayer in tirumala vankateshwar temple with son and wife after mitali raj
सोनू सूद परिवार के साथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता सोनू सूद समाज सेवा के साथ अक्सर पूजा-अर्चना करते दिखते हैं। इस बार एक्टर अपने परिवार के साथ बुधवार को तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वो पूरी तरह दक्षिण वेश-भूषा और संस्कृति में डूबे नजर आए।
Trending Videos


भक्ति रंग में रगा दिखा परिवार
सोनू सूद अपनी पत्नी सोनाली और बेटे ईशांत के साथ दर्शन करने तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे थे। वो यहां परिवार के साथ थोमाला सेवा का हिस्सा बनने गए थे। वहां पर एक्टर और उनका बेटा सफेद धोती में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पोशाक दक्षिण भारत में धार्मिक अवसरों पर पहनी जाती है। इसके साथ ही दोनों ने चमकीले लाल और सुनहरे रंग के अंगवस्त्रम पहने हुए थे। पिता -पुत्र की कलाई पर पवित्र धागा बंधा हुआ था। सोनू की पत्नी सोनाली सूद भी साउथ सिल्क की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहने हुए थीं। 
 
 

sonu sood offered prayer in tirumala vankateshwar temple with son and wife after mitali raj
संयुक्ता मेनन - फोटो : सोशल मीडिया
थोमाला सेवा करने पहुंचे कई सेलेब्स
हर साल की इस तरह इस साल भी कई सेलेब्स तिरुमाला मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इसी क्रम में अभिनेत्री संयुक्ता मेनन और भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी थोमाला सेवा अनुष्ठान में पहुंचे थे।



वहीं भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी भी अपनी पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे।



आंध्र प्रदेश में शेषाचलम पहाड़ियों में स्थित तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर सदियों पुराना है। यह मंदिर देश के सबसे अधिक दर्शन किए जाने वाले धार्मिक स्थलों में से एक है, जो भारत और विदेशों से प्रतिवर्ष लाखों भक्तों को आकर्षित करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed