‘गर्व का पल है, कमियां ढूंढने का नहीं’, कान फिल्म फेस्टिवल में ट्रोलिंग पर आलिया के समर्थन में उतरे सोनू सूद
Sonu Sood Supports Alia Bhatt: अभिनेता सोनू सूद ने आलिया भट्ट का समर्थन किया है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया को किया गया था ट्रोल…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट ने 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपने अलग-अलग लुक्स से काफी चर्चाएं बटोरीं। उनके अधिकांश लुक्स को पसंद किया गया। लेकिन इस दौरान आलिया भट्ट के एक वायरल वीडियो को लेकर नेटिजंस ने सवाल भी उठाए। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने ऐसा दावा किया कि रेड कार्पेट पर आलिया को एक लुक के दौरान इंटरनेशनल मीडिया द्वारा नजरअंदाज किया गया। अब इस मामले में अभिनेता सोनू सूद आलिया के समर्थन में उतरे हैं।
उस मंच पर खड़ा होना ही एक उपलब्धि है
सोनू सूद ने आज शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने लोगों से इंटरनेशनल मंचों पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वालों का समर्थन करने की अपील की। हालांकि, सोनू सूद ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर आलिया भट्ट का नाम नहीं लिया।
अभिनेता ने लिखा, ‘जब हमारे देश का कोई व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखता है, तो यह गर्व का पल होना चाहिए, न कि कमियां ढूंढने का कारण। हर उपलब्धि को सार्थक होने के लिए कैमरों, सुर्खियों या अजनबियों से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होती है।
वहां खड़े होने, अपनी कला का प्रेजेंट करने और गर्व के साथ अपने सफर को आगे बढ़ाने की हिम्मत अपने आप में एक उपलब्धि है। ट्रोलिंग की आदी इस दुनिया में प्रोत्साहन का रास्ता चुनें। क्योंकि जो लोग अपने सपनों को साकार करने में लगे हैं, उनके पास दूसरों को नीचा दिखाने का समय नहीं होता। आगे बढ़ती रहो और तरक्की करती रहो मेरी दोस्त। सही लोगों ने तुम्हारी प्रतिभा को पहचान लिया है।’
अली गोनी ने भी किया आलिया का समर्थन
इससे पहले अभिनेता अली गोनी ने भी आलिया का बचाव करते हुए ट्रोलर्स की आलोचना की थी। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अली ने लिखा, ‘यह दुखद है जब हमारे ही लोग किसी ऐसे व्यक्ति को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर लाने के लिए इतनी मेहनत की है। आलिया भट्ट ने उन ऊंचाइयों को छुआ है, जिनका कई लोग सिर्फ सपना देखते हैं। उन्होंने कान में हमारे देश का प्रतिनिधित्व गरिमा और गर्व के साथ किया।’
आलिया ने दिया ट्रोलर को जवाब
इस बीच आलिया भट्ट ने खुद भी सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर को सीधे जवाब दिया। उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में पहनी अपनी आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन की एक वीडियो शेयर की। आलिया की इस पोस्ट एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कितनी अफसोस की बात है, किसी ने आपको नोटिस नहीं किया।’
इस कमेंट पर आलिया ने यूजर को शानदान जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘क्यों अफसोस की बात है? आपने मुझे नोटिस किया।’ आलिया का ये रिप्लाय तुरंत ही वायरल हो गया।