फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood Supports To Rajpal Yadav Amid Cheque Bounce Case And Offered Him A Movie

राजपाल के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद, ऑफर की फिल्म; इंडस्ट्री से भी कहा- 'वो मुश्किल दौर में हैं उनका साथ दें'

Tue, 10 Feb 2026 12:42 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:42 PM IST
सार

Sonu Sood Support Rajpal Yadav: इन दिनों तिहाड़ जेल में सजा काट रहे अभिनेता राजपाल यादव को अब सोनू सूद का समर्थन मिला है। जानिए सोनू ने बाकी इंडस्ट्री से भी क्या अपील की…

विज्ञापन
Sonu Sood Supports To Rajpal Yadav Amid Cheque Bounce Case And Offered Him A Movie
सोनू सूद और राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। अभिनेता ने इस मामले में 4 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि सरेंडर करते वक्त राजपाल काफी दुखी थे और उन्होंने अपने पास पैसे न होने की बात कही थी। अब इस सबके बीच अभिनेता सोनू सूद राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे हैं। उन्होंने राजपाल को फिल्म ऑफर करते हुए पूरी इंडस्ट्री से एक्टर का सपोर्ट करने की अपील की है।

विज्ञापन

मदद को आगे आए सोनू सूद
सोनू सूद ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने राजपाल यादव का सपोर्ट करते हुए लिखा, ‘राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जिन्होंने वर्षों तक हमारी इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाता है, प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि समय के क्रूर होने की वजह से। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए निर्माताओं, निर्देशकों, साथियों के लिए एकजुट होने का क्षण है। भविष्य के कामों के बदले दी जाने वाली एक छोटी सी साइनिंग अमाउंट दान नहीं, बल्कि सम्मान है। जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम यह दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं अधिक हैं।’

विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ेंः पांच करोड़ का कर्ज, छह महीने की जेल और अब आत्मसमर्पण; क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस केस? यहां समझिए

Sonu Sood Supports To Rajpal Yadav Amid Cheque Bounce Case And Offered Him A Movie
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा चेक बाउंस मामला
चेक बाउंस मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव ने ‘अता पता लापता’ नाम की फिल्म निर्देशित की थी। फिल्म बनाने के लिए राजपाल ने मुर्गली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से करोड़ों रुपए लिए थे। लेकिन राजपाल समय पर कर्जा वापस नहीं कर पाए। कंपनी ने राजपाल पर केस कर दिया और आरोप लगाया कि एक्टर के दिए हुए चेक बाउंस हो गए। इसके बाद मामला अदालत में पहुंचा, जहां मजिस्ट्रेट कोर्ट और सेशल कोर्ट से होते हुए हाई कोर्ट तक चला गया।
हाई कोर्ट ने 2024 में राजपाल की गिरफ्तारी पर सशर्त रोक लगाते हुए पैसे वापस करने की बात कही। पिछले साल दिसंबर में अभिनेता ने कहा कि वो किश्तों में पैसे चुकाएंगे, लेकिन जब वो ऐसा नहीं कर पाए, तो 2 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया। इसके बाद राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। इसके बाद से वो जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed