IIFA Connex इवेंट में पहुंचे सितारे, पंकज त्रिपाठी से लेकर उर्वशी रौतेला ने लिया हिस्सा, देखें वायरल वीडियो
IIFA Connex Mumbai: आज मुंबई में आईफा कनेक्स का दूसरे संस्करण हुआ। इस खास कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सितारों ने हिस्सा लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज मुंबई में आईफा कनेक्स का दूसरा संस्करण का आयोजन किया गया। इस दौरान दीया मिर्जा, पंकज त्रिपाठी और उर्वशी रौतेला के अलावा कई सितारों ने हिस्सा लिया। जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
आईफा कनेक्स के कॉन्सेप्ट को लेकर पंकज त्रिपाठी बेहद खुश दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि लोग एक साथ बैठे और अपने सुझाव शेयर करें। उन्होंने कहा, 'बस इस तरह की कोई चीजें नहीं हो पाती हैं, बाकी सब कुछ हो जाता है।'
जब दीया ने पंकज से पूछा कि अगर आपका यूट्यूब चैनल हो तो आप क्या करेंगे? दीया की इस बात पर पंकज ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि उन्हें मौका मिला तो वह प्रवचन देना शुरू कर सकते हैं।
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने IIFA CONNEX Edition 2 का उद्घाटन किया। दीया ने इस कार्यक्रम को लेकर कई बाते बताईं। उन्होंने कहा कि आज सभी यहां पर अपने विचारों को शेयर करेंगे और वह इस कार्यक्रम को लेकर बेहद खुश हैं। इस कार्यक्रम में जैकी भगनानी भी नजर आए।
इस कार्यक्रम में दीया मिर्जा, पंकज त्रिपाठी, उर्वशी रौतेला, चंकी पांडे, जैकी भगनानी के अलावा भी कई सीतरे नजर आए। जिनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में कई सितारों ने अपने विचारों को शेयर किया।
यह भी पढ़ें: '30 अभिनेता-50 वैनिटी वैन और 250 कारें', अहमद खान ने कुछ इस तरह से की 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग