सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Subhash Ghai Recalls film Vidhaata With Dilip Kumar Sanjeev Kumar and Shammi Kapoor

सुभाष घई ने शेयर किया 'विधाता' का पोस्टर, दिलीप कुमार-संजीव-शम्मी कपूर को किया याद; बताया लिख सकते हैं किताब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 13 Feb 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Subhash Ghai Recalls Film Vidhaata: सुभाष घई ने अपनी पुरानी फिल्म 'विधाता' को याद किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडर पर इस फिल्म का मूल पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही अनिरुद्ध को धन्यवाद दिया।

Subhash Ghai Recalls film Vidhaata With Dilip Kumar Sanjeev Kumar and Shammi Kapoor
सुभाष घई फिल्म विधाता - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

सुभाष घई ने दिलीप कुमार, संजीव कुमार, शम्मी कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म 'विधाता' को याद करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर इसका मूल पोस्टर शेयर किया है। यह 1982 की सुपरहिट फिल्म थी, जिसमें संजय दत्त और पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सुभाष घई के लिए बहुत खास है क्योंकि इसमें इतने बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला था।

Trending Videos

सुभाष घई का पोस्ट
सुभाष घई की फिल्म 'विधाता' 1982 में रिलीज हुई थी। यह उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। यह सुभाष घई की पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने दिलीप कुमार, संजीव कुमार, शम्मी कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। साथ ही संजय दत्त की यह दूसरी फिल्म थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SG (@subhashghai1)


विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष घई का नोट
सुभाष घई ने अपनी फिल्म 'विधाता' का एक मूल पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस पोस्टर के लिए उन्होंने अनिरुद्ध को धन्यवाद दिया, जिन्होंने यह पुराना पोस्टर भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस फिल्म से बहुत सारी कहानियां और यादें जुड़ी हैं। इतनी यादें हैं कि इन पर एक पूरी किताब लिखी जा सकती है।'

फिल्म 'विधाता' के बारे में
फिल्म 'विधाता' में मदन पुरी, अमरीश पुरी, सुरेश ओबेरॉय और सारिका जैसे अन्य कलाकार भी थे। यह एक्शन और ड्रामा वाली फिल्म थी। 'विधाता' को कई भाषाओं में बनाया गया था, जैसे कन्नड़ में 'पिथामहा', मलयालम में 'अलकदालिनक्करे' और तमिल में 'वामसा विलक्कु'। इसका संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने दिया था। 

यह भी पढ़ें: पसुपु समारोह के साथ शुरू हुईं अल्लू सिरीश-नयनिका की शादी की रस्म, शामिल नहीं हुए अल्लू अर्जुन; बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed