KARZ Movie: सुभाष घई ने शेयर की 'कर्ज' फिल्म से ऋषि कपूर-टीना मुनीम की पुरानी तस्वीर, कहा- यकीन नहीं होता...
KARZ Movie: निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने आज मंगलवार को फिल्म 'कर्ज' से एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और टीना मुनीम नजर आ रहे हैं।
विस्तार
साल 1980 में सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'कर्ज' आई। इसमें ऋषि कपूर, टीना मुनीम और सिमी ग्रेवाल जैसे सितारे नजर आए। सुभाष घई ने आज मंगलवार को इस फिल्म से एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं। उनके अलावा टीना मुनीम भी दिखाई दे रही हैं।
बड़े परदे पर दिखाई जाएगी 'कर्ज'
सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'यकीन करना मुश्किल है कि 45 साल पहले ऋषि कपूर और टीना मुनीम को डायरेक्ट किया'। सुभाष घई ने आगे बताया कि' 21 मार्च को सुबह 11.30 बजे रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर फिल्म के रूप में यह पीवीआर बीकेसी बांद्रा मुंबई में बड़े परदे पर दिखाई जाएगी'।
बोले- पुरानी यादें ताजा होंगी
सुभाष घई ने आगे लिखा है, 'सिमी ग्रेवाल टीना मुनीम (अंबानी), नीतू ऋषि कपूर, सिनेमैटोग्राफर कमलाकर राव और प्यारे लाल जी से मुलाकात यादों को ताजा करेगी। 'कर्ज' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का म्यूजिक काफी पसंद किया गया। ओम शांति ओम और दर्द-ए-दिल जैसे चार्टबस्टिंग नंबर काफी हिट रहे। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था।
यह खबर भी पढ़ें:
K-Pop Star Wheesung: मनोरंजन की दुनिया में शोक की लहर, के-पॉप स्टार व्हीसुंग का 43 वर्ष की आयु में निधन
इस वजह से घई ने फिल्म के संगीत में फूंकी जान
फिल्म 'कर्ज' का म्यूजिक काफी शानदार था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा इसलिए भी हुआ, क्योंकि किसी ने सुभाष घई को ताने मारते हुए कहा था कि उनकी फिल्मों में म्यूजिक अच्छा नहीं होता है। फिल्म 'कर्ज' की कहानी थ्रिलर थी, लेकिन सुभाष घई ने इसे म्यूजिकल के रूप में लिखा। फिल्म के हीरो को भी गिटारवादक के रूप में दिखाया गया।
यह खबर भी पढ़ें:
Karan Johar: करण जौहर की पंजाब इंडस्ट्री में एंट्री, इस फिल्म के लिए गिप्पी ग्रेवाल से मिलाया हाथ