फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty Ahan Shetty Were Excited For Disco Dancer The Musical Actor Said They Enjoyed Alot

Suniel Shetty: सुनील-अहान शेट्टी ने 'डिस्को डांसर द म्यूजिकल' को किया इंजॉय, एक्टर ने शो को लेकर कही यह बात

Fri, 14 Apr 2023 10:04 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 10:04 PM IST
सार

म्यूजिकल कॉन्सर्ट डिस्को डांसर- द म्यूजिकल में सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी पहुंचे थे, दोनों ने इस कॉन्सर्ट को खूब इंजॉय किया और इसे लेकर काफी उत्साहित भी हैं। 

विज्ञापन
Suniel Shetty Ahan Shetty Were Excited For Disco Dancer The Musical Actor Said They Enjoyed Alot
सुनील शेट्टी-अहान शेट्टी - फोटो : social media

विस्तार

सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ म्यूजिकल कॉन्सर्ट डिस्को डांसर- द म्यूजिकल में पहुंचे थे, जिसका प्रीमियर शुक्रवार शाम को भारत में हुआ था। इसका उद्देश्य 1980 के दशक की भव्यता को मिथुन चक्रवर्ती के डिस्को डांसर के प्रतिष्ठित गीतों, ना भूलने वाले डायलॉग और दिवंगत प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लहरी के समय को वापस से याद करना था।

विज्ञापन

Suniel Shetty Ahan Shetty Were Excited For Disco Dancer The Musical Actor Said They Enjoyed Alot
सुनील शेट्टी-अहान शेट्टी - फोटो : social media

सुनील शेट्टी ने जताया आभार
मीडिया से बातचीत करने के दौरान सुनील ने इस जादुई यात्रा का हिस्सा बनने के लिए अपने उत्साह को साझा किया है। उन्होंने कहा कि 80 के दशक के संगीत के जादू को फिर से जीने का प्रयास किया है। नई प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है,जो इस शो का सबसे अच्छा हिस्सा है। यह एक ऐसा शो था, जिसमें गाना, डांस, अभिनय सब कुछ एक साथ करना था, जो किसी के लिए भी मुश्किल काम है, लेकिन बच्चों ने बहुत अच्छा काम किया है और मैं आभारी हूं कि मैं इस यात्रा का हिस्सा हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Suniel Shetty Ahan Shetty Were Excited For Disco Dancer The Musical Actor Said They Enjoyed Alot
सुनील शेट्टी-अहान शेट्टी - फोटो : social media

डिस्को डांसर का जादू है बरकरार
डिस्को डांसर से बप्पी लहरी के गाने को चुने जाने को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा क्योंकि यह एक प्रतिष्ठित फिल्म है, शायद जहां सभी गाने सुपहिट हैं और आप वास्तव में इस पर डांस कर सकते हैं, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इसमें प्रतिक्रिया देंगे। उसी तरह बच्चों ने इस पर प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि संगीत के सार के कारण अहान भी यहां है। उन्होंने आगे कहा कि डिस्को डांसर ने 80 के दशक में लगभग 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और आज भी उसका जादू बरकरार है। 

Bollywood: फिल्मों में दाढ़ी-मूंछ लगा लड़का बनी थीं ये अभिनेत्रियां, नया रूप देख फैंस भी खा गए थे धोखा

विज्ञापन

Suniel Shetty Ahan Shetty Were Excited For Disco Dancer The Musical Actor Said They Enjoyed Alot
सुनील शेट्टी-अहान शेट्टी - फोटो : social media

अहान हैं बेहद उत्साहित
इवेंट में सुनील शेट्टी के साथ बेटे अहान शेट्टी भी आए थे। डांस के लिए अहान से उनकी पसंद के गाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं केवल एक गाना नहीं कह सकता है क्योंकि बहुत सारे हैं। उम्मीद है हम जल्द ही सारेगामा के साथ काम कर पाएंगे और उस संगीत को एक साथ ला पाएंगे। मैं यहां शो देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। 

Aditi Rao Hydari: इस शख्स की हीरोइन बनने के लिए अदिति ने शुरू की एक्टिंग, आपको भी चौंका देगा यह खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed