सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol And Nikhil Bhat Next Action Movie Titled Parshuram Replaces Tentative Title Lakhan

‘लाहौर 1947’ से पहले सनी देओल की इस फिल्म का बदला टाइटल, जानें अब किस नाम से फ्लोर पर उतरेगी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 21 Apr 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Sunny Deol Movie New Title: एक्शन स्टार सनी देओल की आगामी फिल्म का टाइटल फ्लोर पर आने से पहले ही बदल गया है। जानिए अब मेकर्स ने तय किया क्या नया नाम…

Sunny Deol And Nikhil Bhat Next Action Movie Titled Parshuram Replaces Tentative Title Lakhan
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सनी देओल की पाइपलाइन में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें ‘रामायण’ जैसी फिल्म भी शामिल है, जिसमें सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल ‘किल’ फेम निर्देशक निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म में नजर आएंगे। अभी तक इस फिल्म का टाइटल 'लखन' बताया जा रहा था, लेकिन अब फिल्म के टाइटल में बदलाव की जानकारी सामने आ रही है। अब मेकर्स ने फिल्म के टाइटल को और भी पौराणिकता से जुड़ा बना दिया है।

Trending Videos

‘परशुराम’ होगा फिल्म का नाम
पिंकविला के अनुसार, मेकर्स ने अब फिल्म का टाइटल 'लखन' को छोड़कर एक नया टाइटल रखने का फैसला किया है। टीम सही शीर्षक की तलाश में थी और आखिरकार उन्हें मिल गया। मेकर्स ने अब फिल्म का टाइटल 'लखन' की जगह 'परशुराम' करने का फैसला लिया है। दोनों ही शीर्षक अपने-अपने तरीके से प्रभावशाली हैं, लेकिन निर्माताओं ने सामूहिक रूप से 'परशुराम' शीर्षक को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, नया टाइटल फिल्म के माहौल, भव्यता और सनी देओल के दमदार व्यक्तित्व से ज्यादा मेल खाता है। 'परशुराम' नाम से यह फिल्म दर्शकों की व्यापक लोकप्रियता को लेकर उत्सुकता बढ़ा रही है। फिल्म का निर्माण अक्तूबर में शुरू होगा और जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में है।

 

Sunny Deol And Nikhil Bhat Next Action Movie Titled Parshuram Replaces Tentative Title Lakhan
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल की पाइपलाइन में हैं कई बड़ी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास इस वक्त कई फिल्में हैं। इनमें ‘इक्का’, ‘रामायण’, 'गबरू' और 'लाहौर 1947' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। 'लाहौर 1947' 13 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है।

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस दमदार फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, मिथुन चक्रवर्ती, अली फजल और करण देओल जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म के भी टाइटल में बदलाव की चर्चा चल रही है।

इसके अलावा सनी देओल नितेश तिवारी की 'रामायण' में भी नजर आएंगे। वो इस मच अवेटेड फिल्म में हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं नेटफ्लिक्स पर आने वाली उनकी फिल्म ‘इक्का’ भी तैयार है। इसमें उनके साथ अक्षय खन्ना प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। जबकि हाल ही में ‘गबरू’ को लेकर भी जानकारी भी सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed