फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol And Tillotama Shome And Other Celebs Arrive In screening of Movie Ikka

Ikka Screening: ‘इक्का’ की स्क्रीनिंग में बेटों के साथ पहुंचे सनी देओल, तिलोत्तमा समेत कई सेलेब्स नजर आए

Thu, 09 Jul 2026 09:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 09 Jul 2026 09:07 PM IST
सार

Movie Ikka Screening: गुरुवार को सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ की स्क्रीनिंग मुंबई में हुई। स्क्रीनिंग में कई फिल्म सितारों ने शिरकत की। जानिए, कौन-कौन इस स्क्रीनिं में शामिल हुआ?

विज्ञापन
Sunny Deol And Tillotama Shome And Other Celebs Arrive In screening of Movie Ikka
फिल्म 'इक्का' की स्क्रीनिंग में सनी देओल ने बेटों के साथ की शिरकत - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare

विस्तार

सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘इक्का’ कल ओटीटी पर रिलीज होगी। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल वकील की भूमिका में हैं। फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग गुरुवार रात को मुंबई में रखी गई। इसमें सनी देओल के अलावा फिल्म से जुड़े कई कलाकार नजर आए। 

विज्ञापन

सनी देओल ने बेटों के साथ स्क्रीनिंग में शिरकत की
सनी देओल बहुत ही कम फिल्म स्क्रीनिंग जैसे मौकों पर अपने परिवार के साथ नजर आते है। लेकिन फिल्म 'इक्का' की स्क्रीनिंग पर वह अपने दोनों बेटों करण देओल और राजवीर देओल के साथ पहुंचे। दोनों बेटों के साथ सनी देओल ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


सनी देओल ने एक्ट्रेस तिलोत्तमा के साथ दिए पोज 
फिल्म 'इक्का' में एक्ट्रेस तिलोत्तमा भी हैं, वह इसमें एक अहम किरदार निभा रही हैं। वह भी सनी देओल के साथ फोटो क्लिक करवाती दिखीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


'इक्का' का हिस्सा हैं ये सितारे
फिल्म 'इक्का' में अक्षय खन्ना और दीया मिर्जा का भी अहम रोल है। सनी देओल इसमें वकील बने हैं। यह फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए सनी देओल ओटीटी पर कदम रख रहे हैं। फिल्म में उनका अंदाज फिल्म 'दामिनी' जैसा नजर आ रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed