{"_id":"6a3a0119afaac7c644019d52","slug":"sunny-deol-remembers-father-dharmendra-as-ghayal-completed-36-years-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'घायल' की 36वीं सालगिरह पर सनी देओल हुए भावुक, वीडियो शेयर करते हुए पिता धर्मेंद्र को लेकर लिखी ये खास बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'घायल' की 36वीं सालगिरह पर सनी देओल हुए भावुक, वीडियो शेयर करते हुए पिता धर्मेंद्र को लेकर लिखी ये खास बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 23 Jun 2026 09:14 AM IST
विज्ञापन
सार
Sunny Deol: फिल्म 'घायल' बॉलीवुड की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। फिल्म की 36 वीं सालगिरह पर सनी देओल ने इसके कुछ दृश्य सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इसके साथ उन्होंने अपने पिता को लेकर एक पोस्ट लिखी है।
सनी देओल, धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सनी देओल ने अपनी शानदार फिल्म 'घायल' की रिलीज के 36 साल पूरे होने पर जश्न मनाया है। उन्होंने इस मौके पर अपने दिवंगत पिता और मशहूर एक्टर धर्मेंद्र को याद किया है।
सनी देओल की पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर फिल्म के यादगार सीन का एक मोंटाज शेयर करते हुए, सनी देओल ने फिल्म को सफल बनाने का श्रेय धर्मेंद्र को दिया है।
वीडियो शेयर करते हुए सनी देओल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'पापा के भरोसे और राज की राइटिंग ने 'घायल' को मुमकिन बनाया। आपके प्यार ने इसे अमर बना दिया।' इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाए।

धर्मेंद्र ने किया था प्रोड्यूस
आपको बता दें कि कई निर्माताओं के इस फिल्म को सपोर्ट करने से मना करने के बाद धर्मेंद्र ने खुद 'घायल' को प्रोड्यूस किया। सनी देओल पर उनका भरोसा काम आया और यह फिल्म एक्टर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई।
धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में मुंबई में मौजूद उनके घर पर हुआ था।

सनी देओल
- फोटो : X
मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म की एनिवर्सरी मनाई
फिल्म की लीड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी 'माहिया तेरी कसम' गाने को रीक्रिएट करके इस फिल्म की 36वीं एनिवर्सरी मनाई।
अपने डांस मूव्स दिखाते हुए एक वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'आज घायल की 36वीं एनिवर्सरी है। एक ऐसी फिल्म जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। तीन दशक बाद जब मैं इंडियन सिनेमा से फिर से जुड़ रही हूं, तो फिल्म के इस खूबसूरत रोमांटिक गाने को फिर से देखना बहुत खास लग रहा है।'

View this post on Instagram
फिल्म की स्टारकास्ट
'घायल' के निर्देशक राजकुमार संतोषी थे। इसमें राज बब्बर और अमरीश पुरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। मौसमी चटर्जी, अन्नू कपूर, ओम पुरी, शरत सक्सेना और सुदेश बेरी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। ढाई करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।