सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imtiaz Ali Moved By Industry Support For Main Vaapas Aaunga Share Anurag Kashyap Message Amid Success

‘मैं वापस आऊंगा’ को इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट पर भावुक हुए इम्तियाज अली, आलिया-आयुष्मान को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 23 Jun 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Imtiaz Ali On Main Vaapas Aaunga Success: इम्तियाज अली ने फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को इंडस्ट्री से मिले समर्थन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जानिए इंडस्ट्री के लोगों के लिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Imtiaz Ali Moved By Industry Support For Main Vaapas Aaunga Share Anurag Kashyap Message Amid Success
इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्ममेकर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यही कारण है कि धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। न सिर्फ दर्शकों और क्रिटिक्स ने बल्कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी इस फिल्म की तारीफ की है। इम्तियाज ने अब इंडस्ट्री के लोगों द्वारा अपनी फिल्म को प्रमोट करने और उसकी तारीफ करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस समर्थन ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है।

लोग फिल्म में अपनी कहानी ढूंढ रहे हैं
युवा के पॉडकास्ट 'बी अ मैन यार' पर बात करते हुए इम्तियाज ने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि लोग उनकी फिल्म में अपनी कहानियां ढूंढ रहे हैं। कई लोग दूसरों को सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और जो लोग अपनी मर्जी से इसे प्रमोट कर रहे हैं, मैं उनका शुक्रगुजार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्री के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए इम्तियाज ने कहा कि शेखर कपूर जैसे लोग मुझे फोन करके पूछ रहे हैं, 'आज का कलेक्शन क्या है?' मैंने उनके साथ कभी काम नहीं किया है। पीयूष मिश्रा मुझे वीडियो भेजकर कह रहे हैं, 'फलां थिएटर में हाउसफुल है, मुबारक हो।'
विज्ञापन


सुभाष घई ने कहा, 'तुम्हें 'हीरो' फिल्म इतनी पसंद है, क्या तुम्हें पता है कि वह दो हफ्ते में ही थिएटर से हट गई थी? घबराओ मत, लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं, यह कामयाब होगी'।

Imtiaz Ali Moved By Industry Support For Main Vaapas Aaunga Share Anurag Kashyap Message Amid Success
इम्तियाज अली - फोटो : पीटीआई

इंडस्ट्री के लोगों का आभार जताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं
इम्तियाज ने फिल्म के गाने 'तेरे पास में' को गाने के लिए आयुष्मान खुराना की भी तारीफ की और कहा कि जिस तरह से उन्होंने गाना गाया है, मैं बहुत भावुक हो गया हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि उनके लिए क्या कहूं। उन्होंने अपनी पूरी कहानी सुना दी। लोग कह रहे हैं कि अनुराग कश्यप अपनी फिल्म से ज्यादा मेरी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने मुझसे कहा, 'अगर तुमने तीसरी फिल्म भी अच्छी बनाई, तो मैं अपने घर में तेरा मंदिर बना लूंगा।' लोग कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग बड़े बदमाश होते हैं, लेकिन आलिया या आयुष्मान फिल्म को प्रमोट क्यों कर रहे हैं? इतने सारे लोग इस फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं।

Imtiaz Ali Moved By Industry Support For Main Vaapas Aaunga Share Anurag Kashyap Message Amid Success
'मैं वापस आऊंगा'  - फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरे हफ्ते में बढ़ी फिल्म की कमाई
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा’ पार्टिशन से जुड़ी एक लव स्टोरी है। फिल्म में वेदांग रैना और शरवरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिकाओं में हैं। अच्छे रिव्यूज के बावजूद फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही थी।

हालांकि, दूसरे हफ्ते में 'कॉकटेल 2' से टक्कर के बावजूद फिल्म की कमाई में 130 परसेंट का उछाल आया। दूसरे शुक्रवार को इसने 1.90 करोड़ रुपए कमाए, जो इसके ओपनिंग-डे कलेक्शन से ज्यादा था। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई और बढ़ी। नई फिल्मों से टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed