सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shaktimaan Fame actor Mukesh Khanna shares BTS video of The Ultimate Gyani Return Of Gangadhar shoot

22 साल बाद फिर गंगाधर बने 'शक्तिमान'; लोकप्रिय किरदार से फिर दर्शकों के बीच लौटने को तैयार मुकेश खन्ना?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Jun 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

Gyani Kaun Gangadhar: 90 के दशक में मुकेश खन्ना के चर्चित शो 'शक्तिमान' ने लोकप्रियता का शिखर छुआ। 22 साल बाद एक बार फिर अभिनेता गंगाधर बने नजर आएंगे। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Shaktimaan Fame actor Mukesh Khanna shares BTS video of The Ultimate Gyani Return Of Gangadhar shoot
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

साल 1997 में एक पेड़ उगा था 'शक्तिमान' नाम का, जिसकी छांव में लोगों ने बहुत आनंद लिया। बहुत प्यार दिया। आज इसी पेड़ में एक नई डाल निकली है। जिसका नाम है 'ज्ञानी कौन गंगू'। इसी में 'शक्तिमान' के गंगाधर अब नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस क्लासिक रोल को थोड़ा मॉडिफाई किया गया है और वह अब गंगू है। इसी गंगू से मुकेश खन्ना ने दर्शकों की मुलाकात कराई है।

Shaktimaan Fame actor Mukesh Khanna shares BTS video of The Ultimate Gyani Return Of Gangadhar shoot
ज्ञानी कौन गंगाधर - फोटो : वीडियो ग्रैब

गंगाधर बनेंगे 'गंगू'! 
अभिनेता मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह नए शो के शूट का है। इसमें सेट की पूरी झलक है। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में 'ज्ञानी कौन गंगू' के बीटीएस पल शामिल है। वीडियो के साथ मुकेश खन्ना ने कैप्शन लिखा है, 'मिलिए गंगू से- जो बेहिसाब ज्ञानी है! गंगाधर की वापसी'।

'यह गलत है', सलमान खान और संजय दत्त को 'लॉक अप' करने के सवाल पर रितेश देशमुख ने दी प्रतिक्रिया, की ये गुजारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

Shaktimaan Fame actor Mukesh Khanna shares BTS video of The Ultimate Gyani Return Of Gangadhar shoot
ज्ञानी कौन गंगाधर - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस शो में 'शक्तिमान' के कई चर्चित किरदार भी हैं।
सेट पर आधुनिक तकनीक के साथ शूटिंग चल रही है। हेलीपैड फिल्म सिटी में शूट चल रहा है। 'लाइट कैमरा और एक्शन' कि कमांड दी जा रही है। 'गंगू कौन ज्ञानी' दरअसल, एक शॉर्ट फिल्म है। इसका निर्देशन समित बंसल कर रहे हैं। वहीं, मकेश खन्ना मुख्य कर्ताधर्ता हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)




'पेड़ पर डाली आई है'
राइटर बृजमोहन पांडे हैं, जो कहते दिख रहे हैं, '1997 में एक पेड़ उगा था 'शक्तिमान' नाम का, इसी पेड़ में एक नई डाल निकली है। जिसका नाम है 'ज्ञानी कौन गंगू'। बता दें कि सीरियल 'शक्तिमान' में मुकेश खन्ना ने मुख्य रूप से शक्तिमान और उनके सामान्य अवतार पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री का किरदार निभाया था। गंगाधर एक मजाकिया और सीधे-सादे फोटोग्राफर के रूप में नजर आया। 'ज्ञानी कौन गंगू' को लेकर दर्शक उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed